Begusarai News: सलौना में नई इंटरसिटी का गर्मजोशी से स्वागत

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

Begusarai News: वर्षों का इंतजार हुआ पूरा, पाटलिपुत्र-पूर्णिया इंटरसिटी से बढ़ी कनेक्टिविटी... क्षेत्रवासियों का इंतजार अब समाप्त हो गया है। ट्रेन के परिचालन से पटना और सीमांचल क्षेत्र के बीच इस रेलखंड के

Begusarai News: सलौना में नई इंटरसिटी का गर्मजोशी से स्वागत

Begusarai News: बखरी, निज संवाददाता। पाटलिपुत्र से पूर्णिया कोर्ट के बीच रात्रिकालीन इंटरसिटी ट्रेन का परिचालन शुरू होने से बखरी सहित खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड के यात्रियों में उत्साह है। लंबे समय से इस ट्रेन की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों का इंतजार अब समाप्त हो गया है। ट्रेनों के परिचालन से पटना और सीमांचल क्षेत्र के बीच इस रेलखंड के यात्रियों को सीधी और सुविधाजनक कनेक्टिविटी मिलेगी।

उद्घाटन समारोह

मंगलवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे उद्घाटन स्पेशल ट्रेन के सलौना स्टेशन पहुंचने पर सलौना रेल यात्री संघर्ष समिति से जुड़े कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। राजेश अग्रवाल, रामदयाल केसरी, पिंटू शर्मा सहित अन्य लोगों ने ट्रेन के चालक दल और कर्मियों का फूल-माला से अभिनंदन किया। राजेश अग्रवाल ने कहा कि इस ट्रेन के लिए क्षेत्र के लोग लंबे समय से प्रयासरत थे। इसका परिचालन शुरू होना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में यह ट्रेन इस रेलखंड की सबसे लोकप्रिय ट्रेनों में शामिल होगी।

महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी

सिधेश आर्य, परमानंद राय, रामचंद्र सहनी, मनोज वर्मा, गोपाल शर्मा, जवाहर राय, निशांत वर्मा, कैलाश टिवड़ेवाल ने कहा कि पाटलिपुत्र को सीमांचल से जोड़ने वाली यह ट्रेन क्षेत्र के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। इससे पटना और सीमांचल के बीच शिक्षा, रोजगार, कारोबार और अन्य जरूरी कार्यों से आवागमन करने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। जानकारी के अनुसार, नई इंटरसिटी ट्रेन में जनरल कोच के अलावा 10 स्लीपर, तीन थर्ड एसी और एक टू एसी कोच शामिल हैं। रात्रिकालीन परिचालन होने से यात्रियों को समय की बचत के साथ लंबी दूरी की यात्रा में भी सुविधा मिलेगी। रिपोर्टर:अमित परमार

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦रात्रिकालीन इंटरसिटी ट्रेन का परिचालन कब शुरू हुआ?−
ट्रेन का परिचालन मंगलवार की सुबह शुरू हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबेगूसरायBegusarai News: सलौना में नई इंटरसिटी का गर्मजोशी से स्वागत