Begusarai News: मंझौल बाजार में ट्रैफिक जाम से लोग परेशान

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

Begusarai News: मंझौल बाजार में नालियों के अतिक्रमण के कारण लोगों को पैदल चलने में कठिनाई हो रही है। सड़क संकीर्ण होने से ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ गई है। मंझौल निवासी निपुण सिंह का कहना है कि दुकानदार धीरे-धीरे नालियों का अतिक्रमण कर रहे हैं, जिससे पैदल चलने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है।

Begusarai News: मंझौल बाजार में ट्रैफिक जाम से लोग परेशान

Begusarai News: मंझौल। नालियों के अतिक्रमण के चलते मंझौल बाजार में लोगों को पैदल चलने में काफी परेशानी हो रही है। दोनों साइड नालियों के निर्माण के कारण बाजार की सड़क काफी संकीर्ण हो गई है। दिन में एक भी चार पहिया वाहन घुसने के साथ ही ट्रैफिक जाम हो जाता है। मंझौल निवासी निपुण सिंह समेत अन्य लोगों ने बताया कि दुकानदार धीरे-धीरे दोनों साइड के नालों का अतिक्रमण करते जा रहे हैं जिसके कारण पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में हर दिन ट्रैफिक जाम का सिलसिला चलता रहता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।