Begusarai News: जीविका से महिलाओं को मिल रही आर्थिक उड़ान
Begusarai News: समितियों से महिलाओं ने कमाया लाखों का मुनाफाला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा का आयोजन द्वारिका पैलेस नावकोठी में गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड परियोजना...

Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। विकासशील जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा का आयोजन द्वारिका पैलेस नावकोठी में गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड परियोजना प्रबंधक मनोरंजन कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक रूपम कुमारी, अभिषेक कुमार, सामुदायिक समन्वयक अर्चना कुमारी, समिति की अध्यक्ष अनिता कुमारी एवं सचिव प्रमिला देवी, मुखिया राष्ट्रपति कुमार विड्डू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
महिलाओं की आर्थिक गतिविधियों का महत्व
वक्ताओं ने कहा कि जीविका से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक गतिविधियां अब गांवों में बदलाव की नई तस्वीर गढ़ रही हैं। महिला स्वावलंबी सहकारी समितियों की आमसभा में करोड़ों रुपये के ऋण कारोबार के साथ लाखों रुपये के शुद्ध लाभ का लेखा-जोखा सामने आया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक समृद्धि का मजबूत आधार जीविका बन रही है। समूहों के माध्यम से महिलाएं नियमित बचत, ऋण लेन-देन और स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। वित्तीय अनुशासन और ऋण का सदुपयोग महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
आमसभा में वित्तीय आंकड़े
नावकोठी में विकासशील जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारिता समिति लिमिटेड की आमसभा में समिति का कुल ऋण 3 करोड़ 48 लाख 99 हजार 824 रुपये बताया गया। समिति की कुल आमदनी 9 लाख 49 हजार 916 रुपये, कुल खर्च 3 लाख 35 हजार 186 रुपये तथा शुद्ध लाभ 6 लाख 14 हजार 430 रुपये रहा। वहीं, विष्णुपुर में आकाश जीविका महिला स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की प्रथम आमसभा में समिति की वित्तीय मजबूती सामने आई। समिति का कुल ऋण 3 करोड़ 65 लाख 80 हजार रुपये बताया गया। कुल आमदनी 21 लाख 51 हजार 440 रुपये, खर्च 5 लाख 39 हजार 350 रुपये और शुद्ध लाभ 16 लाख 12 हजार 90 रुपये रहा। आमसभा में समिति के संचालन, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। मौके पर अध्यक्ष अनीता कुमारी, सचिव प्रमिला देवी, सभी बीओडी सदस्य, एमबीके सफीना, सीएफ रुक्मणी कुमारी, क्षेत्रीय समन्वयक रूपम कुमारी एवं अभिषेक कुमार, सामुदायिक समन्वयक अर्चना कुमारी, कुंदन कुमार एवं दुलार चंद राम सहित अन्य मौजूद थे। अधिकारियों ने महिलाओं से वित्तीय अनुशासन बनाए रखते हुए ऋण का सदुपयोग कर स्वरोजगार को बढ़ावा देने की अपील की। रिपोर्टर:सुधांशु


