दिव्यांगजनों ने बीडीओ को सौंपा 11 सूत्री ज्ञापन
भगवानपुर में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत दिव्यांगों की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष जोशी कुमार की अगुवाई में 11 सूत्री मांगपत्र बीडीओ को सौंपा गया। दिव्यांग व्यक्ति समूह का गठन किया गया, जिसमें मो. शोएब को अध्यक्ष चुना गया। यह समूह दिव्यांगजन के अधिकारों और कल्याण के लिए कार्य करेगा।

भगवानपुर। प्रखंड सभागार में सोमवार को दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 की धारा 72 के तहत दिव्यांगों की बैठक हुई। दिव्यांगजन की ओर से जिलाध्यक्ष जोशी कुमार, महासचिव मो आफताब आलम, अनुमंडल अध्यक्ष दीपक कुमार, प्रखंड सचिव मो मुजाहिर, विनोद शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष मो शोएब, संजय ने बीडीओ को 11 सूत्री मांगपत्र सौंपा। साथ ही, सर्वसम्मति से दिव्यांग व्यक्ति समूह का गठन किया गया। इसमें मो. शोएब को अध्यक्ष, सुनील कुमार को उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार को मीडिया प्रभारी, विनोद शर्मा को सचिव, संजय पासवान को सूचना जनसंपर्क, अमित कुमार को आरटीआई प्रभारी, सुमित कुमार को रोजगार नियोजन प्रभारी,निशि प्रवीण को महिला अध्यक्ष, अनिल कुमार को लीगल एडवाइजर, नवीन कुमार को प्रखंड संरक्षक चुना गया।
यह समूह दिव्यांगजन के अधिकारों और उनके कल्याण के लिए प्रखंड स्तर पर कार्य करेगा। बैठक में भगवानपुर प्रखंड की सभी पंचायतों से दिव्यांगजन शामिल हुए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


