
समय की जरूरत है रोजगारपरक शिक्षा : प्रो. निरंजन
तिलरथ में 20 अक्टूबर को जिजीविषा एजुकेशनल इंस्टीट्यूट का उद्घाटनव प्रो. निरंजन प्रसाद यादव, विधाना पार्षद सर्वेश कुमार। बेगूसराय | रोजगारपरक शिक्षा समय की जरूरत है। बच्चों का रुझान भी इस ओर बढ़ रहा...
बेगूसराय | रोजगारपरक शिक्षा समय की जरूरत है। बच्चों का रुझान भी इस ओर बढ़ रहा है। सरकार भी ऐसे कोर्स पर फोकस कर रही है। ताकि पढ़ाई के बाद वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो सकें। ये बातें आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय पटना के कुलसचिव प्रो. (डॉ.) निरंजन प्रसाद यादव ने आदर्श नगर लगौली (नींगा रोड, तिलरथ बेगूसराय) में जहरू पंडित की याद में स्थापित जिजीविषा एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के उद्घाटन के मौके पर कही। उन्होंने बताया कि यह इंस्टीट्यूट आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय पटना से संबद्ध है और एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त है। इससे पहले प्रो. निरंजन यादव, दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद सर्वेश कुमार, जवाहर लाल नेहरू कॉलेज डेहरी ऑन सोन, रोहतास के प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र कुमार ओझा और ट्रस्ट की संस्थापक सोहागो देवी ने संयुक्त रूप से इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया।

इंस्टीट्यूट के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) रामनरेश पंडित रमण, डायरेक्टर इंजी. अभिनव आनंद और ट्रस्ट की अध्यक्ष चेतना ने अतिथियों का सम्मान किया। मौके पर जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन स्व. रतन सिंह के पुत्र अंकित सिंह ने इंस्टीट्यूट के प्रोसपेक्टस का विमोचन किया। दरभंगा स्नातक क्षेत्र के विधान पार्षद सर्वेश कुमार ने कहा कि जितनी भी शिक्षण संस्थाएं बन सकती हैं, सरकार और समाज को बनानी चाहिए। ग्रामीण परिवेश में बीसीए और बीबीए की पढ़ाई अच्छी बात है। शिक्षाविद डॉ. भगवान प्रसाद सिन्हा ने कहा कि पढ़ना और पढ़ाने से बेहतर कुछ नहीं है। जब बच्चे यहां से बीसीए और बीबीए की पढ़ाई करके निकलेंगे तो निश्चित रूप से वे नए समाज का निर्माण करेंगे। उद्घाटन समारोह में लनामिवि के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. राजेंद्र साह, साहित्यकार नरेंद्र कुमार सिंह, इंजीनियर कन्हाई पंडित, एपीएसएम कॉलेज के प्रोफेसर, एनके पंडित, डॉ. शंभू प्रसाद शर्मा, किशोर कुमार आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




