Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsElectricity Consumers to Get Quick Solutions at Weekly Camps in Bachhwara
विद्युत उपभोक्ताओं के शिकायतों का होगा त्वरित निष्पादन

विद्युत उपभोक्ताओं के शिकायतों का होगा त्वरित निष्पादन

संक्षेप:

बछवाड़ा में, विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए अब सप्ताह में दो दिन कैंप लगाए जाएंगे। यह व्यवस्था 19 जनवरी से लागू होगी। उपभोक्ता सोमवार और शुक्रवार को अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे और अधिकारियों द्वारा उनका समाधान किया जाएगा।

Jan 15, 2026 07:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बछवाड़ा, निज संवाददाता। विद्युत अवर प्रमंडल कार्यालय पर अब बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए सप्ताह में दो दिन कैंप लगेंगे। विद्युत सहायक अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि ऊर्जा सचिव सह बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह के निर्देश के आलोक में प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को कार्यालय में उपभोक्ताओं की समस्याओं पर सुनवाई व त्वरित समाधान किया जाना है। ऊर्जा सचिव के निर्देशानुसार विभाग के अधिकारी कार्यालय में हर सोमवार और शुक्रवार को उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनेंगे और उसका समाधान कराएंगे। यह व्यवस्था 19 जनवरी से लागू होगी। निर्देशानुसार, सभी अंचल, प्रमंडल, अवर प्रमंडल एवं सेक्शन कार्यालय में सोमवार को दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक और शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे से 4:30 बजे तक बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई कर त्वरित समाधान किया जाएगा ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऊर्जा सचिव द्वारा जारी निर्देश के आलोक में कैंप के दौरान विद्युत कार्यपालक अभियंता अपने डिवीजन ऑफिस में, सहायक विद्युत अभियंता सब-डिविजन में और सेक्शन में कनीय अभियंता उपस्थित रहेंगे।