ट्रांसफार्मर पर बिजली के झटके से मिस्त्री झुलसा

Manoj Kumar Sahni हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया मोहल्ला में एक बिजली मिस्त्री को ट्रांसफार्मर पर काम करते समय बिजली का झटका लगा, जिससे वह गिर गया और घायल हो गया। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मों में हाथ और आंख के ऊपर चोटें शामिल हैं। मामले की जांच जारी है।

ट्रांसफार्मर पर बिजली के झटके से मिस्त्री झुलसा

नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया मोहल्ला में शुक्रवार को ट्रांसफार्मर पर चढ़े बिजली मिस्त्री को बिजली का झटका लगाने के बाद वह नीचे गिर गया।इससे वह जख़्मी हो गया। उसके साथ काम करने वाले दो सहयोगियों ने उसे उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हाथ झुलसा हुआ है। आंख के ऊपर जख्म के निशान पाये गये हैं। जख़्मी मिस्त्री राजा कुमार खगड़िया चैधा बन्नी होल्ट निवासी हरेराम पासवान का पुत्र है।वह बतौर बिजली मिस्त्री के रूप में पिछले छह माह से बिजली कंपनी काम कर रहा है। राजा मिस्त्री के झुलसने की खबर सुन देखने के लिए उनके सहयोगियों की भीड़ जुटने लगी।

अब बिजली कंपनी की ऒर से जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि इसमें किनकी गलती है।

Manoj Kumar Sahni

लेखक के बारे में

Manoj Kumar Sahni

शॉर्ट बायो : मनोज कुमार सहनी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के लिए बेगूसराय से रिपोर्टिंग करते हैं।


परिचय एवं अनुभव
वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के लिए नियमित तौर पर रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध से जुड़ी घटनाओं पर विशेष पकड़। पिछले डेढ़ दशक से बेगूसराय जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं।


कॅरियर का सफर
वर्ष 2002 में आज अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की। फिर प्रभात खबर से जुड़े। वर्तमान में हिन्दुस्तान के बेगूसराय जिला ब्यूरो टीम का हिस्सा हैं। क्राइम बीट को कवर करते हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएससी बायोलॉजी से स्नातक हैं। क्राइम, मेडिकल रिसर्च व हेल्थ बीट पर कमांड होने के साथ शिक्षा बीट पर भी पकड़ है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।