करंट लगने से युवक की मौत के डेढ़ महीने बाद भी नहीं मिला मुआवजा

May 06, 2026 08:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

परिजनों ने लगाई गुहारडेढ़ महीने बाद भी परिजनों को मुआवजा नहीं मिल सका है। इससे आक्रोशित परिजनों ने प्रभारी बीडीओ सह बीपीआरओ जितेंद्र कुमार को आवेदन देकर शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है। मृतक के भाई...

करंट लगने से युवक की मौत के डेढ़ महीने बाद भी नहीं मिला मुआवजा

नावकोठी, निज संवाददाता। डफरपुर पंचायत अंतर्गत टेकनपुरा गांव में बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत के डेढ़ महीने बाद भी परिजनों को मुआवजा नहीं मिल सका है। इससे आक्रोशित परिजनों ने प्रभारी बीडीओ सह बीपीआरओ जितेंद्र कुमार को आवेदन देकर शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है।

परिवार का हाल

मृतक के भाई ब्रजेश कुमार ने बताया कि रामनवमी के दिन उसका भाई महावीरी पताका फहराने के लिए स्वास्थ्य उपकेंद्र टेकनपुरा के पास बांसबाड़ी में साथियों के साथ बांस काटने गया था। इसी दौरान जैसे ही उसने बांस को पकड़ा, वह ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली तार के संपर्क में आ गया। करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय मुखिया का बयान

स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि ई. रंजीत कुमार उर्फ पमपम ने बताया कि मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके पीछे विधवा पत्नी सपना देवी और दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनके सामने अब जीविकोपार्जन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

परिजनों का आरोप

परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद बिजली कंपनी के अधिकारियों ने एक महीने के भीतर मुआवजा देने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक कोई राशि नहीं मिली। उन्होंने वरीय अधिकारियों से हस्तक्षेप कर अविलंब मुआवजा भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की है।

सामान्य प्रश्न

किस गांव में युवक की मौत हुई?
युवक की मौत डफरपुर पंचायत के टेकनपुरा गांव में हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।