Begusarai News: बाढ़ प्रभावित आकाशपुर गांव में करंट लगने से किसान की मौत, दूसरा जख्मी
Begusarai News: पशुओं के लिए चारा लाने गये थे बहियार, पानी में डूबे करंट प्रवाहित की तार की चपेट में आने से हुआ हादसा

Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सिंघौल थाना क्षेत्र के आकाशपुर गांव स्थित बाढ़ के पानी से भरा बहियार में शनिवार को 50 वर्षीय शंभू सिंह की करंट लगने से मौत हो गयी। वह आकाशपुर गांव निवासी स्व. राम उदय सिंह का पुत्र था। वह मवेशी के लिये चारा लेने के लिये बहियार गया था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर घटनास्थल पर परिजन पहुंचे व उन्हें पानी से उठाने का प्रयास कयिा तो दूसरे को भी बिजली का झटका लगा। इससे वह दूर फेंका गया। उसके बाद लकड़ी से पानी से बाहर निकाला गया। उसके बाद इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों की प्रतिक्रिया
परिजनों ने बताया कि वे चारा लाने के लिये गये थे। जैसे ही वह पानी में पैर रखा कि करंट कि चपेट आ गये। इससे उनकी मौत हो गयी। परिजनों ने बिजली कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों ने कहा कि आकाशपुर बहियार में गंगा का पानी भरा है। पानी में बिजली पोल आधा डूबा हुआ है। लेकिन बिजली कंपनी का ध्यान इस ओर नहीं है। घटना की सूचना पर सिंघौल थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक अपने पीछे दो लड़का तीन लड़की छोड़ गये। दोनों लड़क नाबालिग है। जबकि एक बेटी की शादी का सपना अधूरा रह गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। रिपोर्टर:मनोज सहनी


