
विस चुनाव में सात सीटों पर खड़े 73 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज
संक्षेप: लीड::::::::::93032 लोगों ने किया मतदान फोटो नं. 12, मतगणना के लिए बाजार समिति प्रांगण में की गई व्यवस्था। बेगूसराय, ह
बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। विधान सभा चुनाव में जिले की सात सीटों पर खड़े 73 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज 14 नवंबर को होगा। शांतिपूर्ण माहौल में मतगणना संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले के सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों बछवाड़ा, तेघड़ा, चेरियाबरियारपुर, मटिहानी, साहेबपुरकमाल, बेगूसराय और बखरी के मतों की गिनती प्रातः 08:00 बजे से प्रारंभ होगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 टेबल मतगणना के लिए निर्धारित है। बताया गया है कि मतगणना शुरू होने के दो घंटे के बाद रुझान आने शुरू हो जाएंगे। मतगणना परिसर में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।

वहां दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं केंद्रीय अर्धसैनिक बल की पर्याप्त तैनाती की गई है। शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है। मतगणना परिसर में प्रवेश केवल उन्हीं व्यक्तियों को मिलेगा जिन्हें उनके कार्य एवं दायित्व के अनुरूप अधिकृत फोटोयुक्त पहचान पत्र जारी किया गया है। इसके बिना किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए दो द्वार निर्धारित किए गए हैं। मुख्य द्वार (प्रवेश द्वार सं. 01) से केवल मतगणना कार्य में लगे अधिकारी, सरकारी कर्मी एवं अधिकृत ठेकेदार व कर्मी प्रवेश कर सकेंगे। उत्तरी छोर स्थित प्रवेश द्वार सं. 02 से अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ता, मतगणना अभिकर्ता तथा प्रेस प्रतिनिधियों का प्रवेश सुनिश्चित किया गया है। मतगणना परिसर में सुरक्षा कारणों से मोबाइल फोन, अस्त्र-शस्त्र, माचिस, सिगरेट, पान-मसाला, गुटखा या किसी भी प्रकार की ज्वलनशील अथवा आपत्तिजनक सामग्री ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। परिसर के अंदर और बाहर की विधि-व्यवस्था का प्रभार अपर समाहर्ता(विभागीय जांच) महेश्वर प्रसाद सिंह और अनुमंडल पुलिस अधिकारी आनंद पाण्डेय को सौंपा गया है। वहीं प्रेक्षक के कक्ष के सामने स्थापित नियंत्रण कक्ष का वरीय प्रभार नगर आयुक्त श्री सोमेश बहादुर माथुर के जिम्मे रहेगा। इन स्थानों पर रहेगी पार्किंग की व्यवस्था यातायात और पार्किंग व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला परिवहन अधिकारी को यातायात पुलिस उपाधीक्षक के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया है। मंझौल की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए प्रेक्षा गृह परिसर व डाआरसीसी परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही लोहियानगर एवं पन्हास की तरफ आने वाली वाहनों के लिए आईटीआई मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। नियंत्रण कक्ष में एक अस्थायी मेडिकल कैम्प की स्थापना जिला प्रशासन ने आपातकालीन सेवाओं की पूरी तैयारी सुनिश्चित की है। नियंत्रण कक्ष में एक अस्थायी मेडिकल कैम्प की स्थापना की गई है। इसमें चिकित्सक, पारा मेडिकल स्टाफ और आवश्यक दवाइयों के साथ दो एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए दो अग्निशमन गाड़ियों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त मतगणना कार्य समाप्ति तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल हेतु टैंकर तथा पर्याप्त चलंत शौचालयों की व्यवस्था भी की गई है। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे 14 नवंबर की सुबह 06:00 बजे तक अपने-अपने निर्धारित स्थल पर उपस्थित हों। मतगणना कार्य में संलग्न सभी कर्मियों को प्रातः 05:30 बजे तक कृषि उत्पादन बाजार समिति पहुंच जाना अनिवार्य है। ताकि समय पर मतगणना का कार्य सुचारू रूप से प्रारंभ हो सके। टेबल की संख्या के आधार पर गणना अभिकर्ता की हो सकती नियुक्ति ईवीएम के वोटों की गिनती के लिए हर मतगणना हॉल में 14 1 टेबल की व्यवस्था होगी। 14 टेबल पर ईवीएम के वोटों की गिनती होगी और एक टेबल सहायक निर्वाची पदाधिकारी संचालित करेंगे। प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना सुपरवाइजर, एक मतगणना सहायक और एक माइक्रो प्रेक्षक होंगे। सभी उम्मीदवार टेबल की संख्या के आधार पर गणना अभिकर्ता (काउंटिंग एजेंट) की नियुक्ति कर सकते हैं। निर्वाची अधिकारी, सहायक निर्वाची अधिकारी, मतगणना प्रेक्षक, उम्मीदवार और उनके मतगणना अभिकर्ता की मौजूदगी में स्ट्रॉन्ग रूम (वज्रगृह) खोला जाएगा। वहां से ईवीएम मतगणना टेबल पर लायी जाएगी। मतगणना केंद्रों पर डिस्प्ले और माइकिंग से चुनाव परिणाम का प्रसारण किया जाएगा। इसके माध्यम से मतगणना की अद्यतन जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। इसके लिए जिलास्तर पर इंतजाम किए गए हैं। मीडिया सेंटर भी वहां बनाए गए हैं, जहां चुनाव आयोग की ओर से प्रसारित सूचनाओं का प्रसारण किया जाएगा। बेगूसराय में धारा 163 लागू, विजय जुलूस व आतिशबाज़ी पर रोक बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के मद्देनज़र मतदान के बाद मतगणना के दौरान शांति बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। जिला दंडाधिकारी तुषार सिंगला ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी की है। यह आदेश 14 नवंबर से 16 नवंबर 2025 तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार मतगणना के बाद विजय जुलूस निकालने, आतिशबाज़ी करने और शक्ति प्रदर्शन पर पूरी तरह से रोक रहेगी। इसके अलावा किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक नारे या भड़काऊ भाषण देने पर भी प्रतिबंध रहेगा। आदेश के अनुसार ऐसी किसी भी गतिविधि पर रोक है जिससे जिले की शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका हो। यह निषेधाज्ञा बेगूसराय जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों चेरियाबरियारपुर, बखरी, तेघड़ा, मटिहानी, साहेबपुरकमाल, बेगूसराय और बछवाड़ा में लागू रहेगी। जिला प्रशासन ने सभी अनुमंडल अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और थानाध्यक्षों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। ताकि किसी भी परिस्थिति में शांति भंग न हो। मतदान में जिले की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। विधानसभा चुनाव के लिए छह नवंबर को हुए मतदान में जिले की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। जिलेभर में महिला मतदान प्रतिशत 74.17 रहा जबकि पुरुषों का केवल 66.08 प्रतिशत। यानी महिलाओं ने लगभग आठ प्रतिशत अधिक मतदान किया। जिले की सात विधानसभा सीटों पर कुल मतदाताओं की संख्या 21 लाख 36 हजार 737 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 11 लाख 34 हजार 376, महिला मतदाताओं की संख्या 10 लाख 2 हजार 323 व अन्य की संख्या 38 हे। इनमें कुल 14 लाख 93 हजार 32 मतदाताओं ने वोट डाले। वोट डालने वाले पुरुष मतदाताओं की संख्या 7 लाख 49 हजार 629, महिलाओं की संख्या 7 लाख 43 हजार 395 व अन्य की संख्या आठ रही। जिले में कुल 69.87 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। इनमें पुरुषों की संख्या 66.08 प्रतिशत, महिलाओं की संख्या 74.17 प्रतिशत व थर्ड जेंडर की संख्या 21.05 प्रतिशत रही। विधानसभावार आंकड़ों पर नजर डालें तो बखरी (76.24%), चेरियाबरियारपुर (76.24), बछवाड़ा (76.99%), साहेबपुर कमाल (76.40%) और चेरिया बरियारपुर (76.33%) में महिलाओं की भागीदारी शानदार रही। हालांकि मटिहानी (71.90%) और बेगूसराय (69.99%) में महिलाओं का मतदान अपेक्षाकृत कम रहा। महिला और पुरुष मतदान के बीच सबसे अधिक अंतर बखरी में 11.79 प्रतिशत और सबसे कम मटिहानी में 4.16 प्रतिशत दर्ज किया गया। इससे साफ है कि ग्रामीण और जीविका से जुड़ी महिलाओं में मतदान के प्रति उत्साह अधिक रहा। पुरुषों की आंकड़े की बात करें तो चेरियाबरियारपुर में 64.69, बछवाड़ा में 66.18, तेघड़ा में 67.97, मटिहानी में 67.14, साहेबपुरकमाल में 68.12, बेगूसराय में 63.55 व बखरी में 64.45 प्रतिशत ने मतदान किया। किस विधानसभा क्षेत्र में कितने उम्मीदवार विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवारों की संख्या चेरियाबरियारपुर 9 बछवाड़ा 8 तेघड़ा 13 मटिहानी 6 साहेबपुरकमाल 14 बेगूसराय 14 बखरी 9 कुल 73

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




