Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsElection Preparations in Begusarai Inspection of Counting Halls and Training for Personnel
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थल पर तैयारी का लिया जायजा

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थल पर तैयारी का लिया जायजा

संक्षेप: लीड:::::::::वज्रगृह परिसर में अभ्यर्थियों एवं अभ्यर्थियों के चुनाव अभिकर्ता के लिए बनाए गए स्थल पर सीसीटीवी का निरीक्षण किया

Sun, 9 Nov 2025 07:03 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बाजार समिति बेगूसराय स्थित सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के बज्रगृह का निरीक्षण रविवार को अपर सचिव सह अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी माधव कुमार सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम, पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था आदि का विस्तृत जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए चिह्नित मतगणना हॉल एवं कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बज्रगृह परिसर में अभ्यर्थियों एवं अभ्यर्थियों के चुनाव अभिकर्ता के लिए बज्रगृह परिसर में बनाए गए स्थल पर सीसीटीवी का निरीक्षण किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहां उपस्थित अभ्यर्थियों एवं अभ्यर्थियों के चुनाव अभिकर्ता से बातचीत की तथा उनकी सुझावों को सुना। इसके बादआवश्यक बिंदुओं पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। इस अवसर पर उप निर्वाचन अधिकारी, निर्वाची अधिकारी, सहायक निर्वाची अधिकारी, अवर निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। आज से दी जाएगी मतगणना कर्मियों को ट्रेनिंग जिला प्रशासन की ओर से मतगणना की तैयारी शुरू कर दी गई है। बीपी प्लस टू स्कूल बेगूसराय में मास्टर ट्रेनरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को आयोजित किया गया था। इस प्रशिक्षण सत्र में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों से चयनित 21 मास्टर ट्रेनरों को मतगणना से संबंधित विभिन्न पहलुओं की गहन जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट की गणना प्रक्रिया, मतगणना टेबलों की संरचना, परिणाम पत्रक भरने की विधि, नियंत्रण इकाई के डेटा सत्यापन, माइक्रो ऑब्जर्वर की भूमिका, मतगणना केंद्रों में आचार संहिता का पालन तथा सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी सभी आवश्यक प्रक्रियाओं पर विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। बताया कि 10 नवम्बर से मतगणना में प्रतिनियोजित सभी कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि मतगणना दिवस के पूर्व प्रत्येक कर्मी अपने कार्य एवं जिम्मेदारी से पूर्णतः अवगत हो सकें।