विस चुनाव की तैयारी पूरी, 366 मतदान केंद्रों पर तैनात हुए सुरक्षा बल

विस चुनाव की तैयारी पूरी, 366 मतदान केंद्रों पर तैनात हुए सुरक्षा बल

संक्षेप:

बखरी में विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी हो गई है। 156 भवनों में 366 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। दिव्यांगों और वृद्धों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Nov 05, 2025 07:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

बखरी, निज संवाददाता। विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। यहां 156 भवनों में 366 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जानकारी देते हुए एसडीओ सह सहायक निर्वाचन निबंधन अधिकारी सन्नी कुमार सौरव ने बताया कि मतदान केन्द्रों पर पीठासीन अधिकारी के साथ साथ पांच मतदान कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। वहीं एक अधिकारी के साथ चार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा सीआरपीएफ जवानों की भी तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि डिस्पैच सेंटर पर कुल 15 काउंटर बनाए गए हैं। वहां से मतदान कर्मियों को ईवीएम के साथ बूथों के लिए रवाना कर दिया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मतदान सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक होगा। इसके लिए मतदान केन्द्रों पर रोशनी के प्रबंध किए गए हैं। मतदान अवधि के समय चेक पोस्ट पर पाबंदी बढ़ा दी गई है। वहां सुरक्षा व्यवस्था के सख्त निर्देश किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मतदान कर्मियों के लिए बूथों पर सोने और खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। सभी केन्द्रों पर शौचालय और पेयजल की व्यवस्था है। साथ ही सेक्टर अधिकारी बूथों पर भ्रमणशील रहेंगे। इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि दिव्यांग, बीमार और वृद्ध व्यक्तियों को वोटिंग के लिए विशेष सुविधा दी जाएगी। उन्हें आसानी से मतदान कक्ष तक ले जाया जाएगा और जल्द से जल्द वोटिंग कराई जाएगी। साथ ही जो व्यक्ति दृष्टिबाधित हैं, उनके लिए सहायक की व्यवस्था रहेगी। निर्वाचन आयोग के निर्देश के मुताबिक इसके साथ एक सहायक आएंगे, जिन्हें अंडरटेकिंग फॉर्म भरना होगा। दिव्यांग व्यक्ति के इच्छा अनुसार उन्हें ईवीएम के बटन को दबाना होगा। वही दूसरी ओर बुधवार को जिलाधिकारी तुषार सिंगला और एसपी मनीष कुमार ने डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण कर अधिकारियों को चुनाव संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। ईवीएम लेकर मतदान कर्मी अपने बूथों की ओर रवाना मंझौल, एक संवाददाता। चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र संख्या 141 के डिस्पैच सेंटर आरसीएस कॉलेज मंझौल में मतदान कर्मियों को सशस्त्र पुलिस एवं बीएसएफ जवानों की सुरक्षा में काउंटरों से ईवीएम रिसीव कराया गया। मतदान कर्मियों को ईवीएम रिसीव कराने के लिए डिस्पैच सेंटर में कुल 10 काउंटर बनाए गए थे। इसके अतिरिक्त एक रिजर्व काउंटर भी बनाया गया था। जीविका दीदी के द्वारा डिस्पैच सेंटर के केंटीन में चाय, भोजन,नाश्ता एवं पानी के विक्री की व्यवस्था की गई थी। इसके आपदा सुरक्षा के तहत फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी लगी हुई। मतदान कर्मी दल बीएसएफ एवं सशस्त्र पुलिस कर्मियों के साथ सुरक्षा में ईवीएम रिसीव कर वाहन कोषांग से अपने-अपने वाहनों पर अपने निर्धारित बूथों की ओर रवाना हो गए। डिस्पैच सेंटर में नियंत्रण कक्ष कार्य कर रहा था। आरसीएस कॉलेज मंझौल स्थित डिस्पैच सेंटर में निर्वाची अधिकारी प्रमोद कुमार लगातार प्रबंधन की निगरानी कर रहे थे। नियंत्रण कक्ष से मादकिंग कर लगातार आवश्यक निर्देश जारी किए जा रहे थे। चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र संख्या के निर्वाची अधिकारी प्रमोद कुमार ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ब्रीफिंग की तथा 6 नवंबर को होने वाले मतदान से संबंधित उनके ड्यूटी के संबंध में उन्हें आवश्यक निर्देश दिया। ब्रीफिंग के बाद उन्होंने सेक्टर अधिकारियों से चुनाव से संबंधित विभिन्न तरह के प्रश्न पूछे। जिला निर्वाची अधिकारी डीएम एवं एसपी ने किया औचक निरीक्षण डिस्पैच सेंटर से ईवीएम लेकर रवाना हुए मतदान कर्मी बरौनी। विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 6 नवंबर को तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक चलेगा। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर हर बूथ पर मतदान कर्मी के साथ साथ पुलिस अधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गई है। मतदान से पूर्व बुधवार को एपीएसएम कॉलेज बरौनी व आरकेसी प्लस टू विद्यालय में बने ईवीएम डिस्पैच सेंटर से अधिकारियों के निगरानी में मतदान कर्मियों को ईवीएम व सुरक्षा बलों के साथ मतदान केंद्र पर भेजा गया। उक्त डिस्पैच सेंटर से तेघड़ा व बछवाड़ा विधानसभा के लिए मतदान कर्मियों को ईवीएम व सुरक्षा बलों के साथ बूथ सेंटर पर भेजा गया है। यह सिलसिला दिनभर चलता रहा। इधर चुनाव को लेकर जगह जगह चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही पुलिस द्वारा पैदल मार्च भी निकाला गया। बरौनी क्षेत्र में मतदान को लेकर सुरक्षा के व्यापक पैमाने पर इंतजाम किया गया है।पुलिस ने कहा कि असमाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। डिस्पैच सेंटर से ईवीएम समेत अन्य मतदान सामग्री लेकर मतदान केन्द्र पर पहुंचे मतदान कर्मी बीहट, निज संवाददाता। तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए एपीएसएम कॉलेज बरौनी में बनाये गये डिस्पैच सेंटर से ईवीएम तथा अन्य मतदान सामग्री को लेकर मतदानकर्मी मतदान केन्द्र पहुंच गये हैं। सहायक निर्वाची अधिकारी सह बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने बताया कि तेघड़ा विधानसभा के 146 भवनों में स्थित कुल 339 मतदान केन्द्रों पर पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान अधिकारी व सुरक्षा बल के जवान पहुंच चुके हैँ। सभी मतदानकेन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। अनुपस्थित मतदान कर्मियों की जगह पर रिर्जव में लिये गये मतदानकर्मियों की बूथों पर प्रतिनियुक्ति की गई है। हेल्प डेस्क तथा हेल्पलाइन नंबर के जरिये मतदाताओं को मतदान से जुड़ी हरेक जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी।