Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsElection Commission Meeting on Special Intensive Revision in Begusarai
दावा-आपत्ति दाखिल करने की अंतिम तिथि आज

दावा-आपत्ति दाखिल करने की अंतिम तिथि आज

संक्षेप:

बेगूसराय में चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण पर बैठक की। विशेष प्रेक्षक भरत खेड़ा ने राजनीतिक दलों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने और अयोग्य नाम हटाने के लिए निर्देश दिए। 1 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची...

Aug 31, 2025 07:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त विशेष निर्वाचक सूची प्रेक्षक भरत खेड़ा की ओर से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों के साथ बैठक की गई। डीएम तुषार सिंगला ने विशेष प्रेक्षक महोदय को विशेष गहन पुनरीक्षण में अब तक किये गये कार्यो से अवगत कराया गया। प्रेक्षक ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देशय है कि जो भी मतदाता भारत के नागरिक है उनका नाम मतदाता सूची में शामिल हो। अयोग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटे। प्रेक्षक ने कहा कि 1 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद दावा -आपत्ति दाखिल करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसलिए सभी राजनीतिक दलों से छूटे हुए मतदाताओं का प्रपत्र 6 के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर प्रखंडों में लगे कैंप में जमा करने का अनुरोध किया । उन्होंने उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त किया। बैठक में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों के अध्यक्ष,सचिव एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।