ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायबेगूसराय में बिहार का सबसे ऊंचा तिरंगा लगाने का प्रयास जारी रहेगा: अजय कुमार

बेगूसराय में बिहार का सबसे ऊंचा तिरंगा लगाने का प्रयास जारी रहेगा: अजय कुमार

बिहार में राष्ट्रकवि दिनकर की धरती बेगूसराय पर बिहार का सबसे ऊंचा तिरंगा लगाने का प्रयास जारी रहेगा। यह बातें समाजसेवी व बिहार में सबसे ऊंचा तिरंगा लगाने की लड़ाई लड़ रहे अजय कुमार ने कहीं। अजय...

बेगूसराय में बिहार का सबसे ऊंचा तिरंगा लगाने का प्रयास जारी रहेगा: अजय कुमार
लाइव हिन्दुस्तान टीम,बेगूसरायTue, 26 Feb 2019 07:50 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में राष्ट्रकवि दिनकर की धरती बेगूसराय पर बिहार का सबसे ऊंचा तिरंगा लगाने का प्रयास जारी रहेगा। यह बातें समाजसेवी व बिहार में सबसे ऊंचा तिरंगा लगाने की लड़ाई लड़ रहे अजय कुमार ने कहीं।

अजय कुमार 'चर्चित बिहार' मैगजीन की 6वीं वर्षगांठ पर बोल रहे थे। विदित हो कि अजय कुमार स्वास्थ्य को मौलिक अधिकार बनाने की लड़ाई लम्बे समय से लड़ रहे हैं। उनके इस मुहिम के समर्थन में अब तक लगभग 80 से ज्यादा सांसद पत्र लिख चुके हैं। उनकी इस पहल के बाद हाल ही में केंद्र की संवेदनशील सरकार ने मानसिक स्वास्थ्य को मौलिक अधिकार का दर्जा भी दिया। अजय कुमार ने कार्यक्रम में कहा कि स्वास्थ्य को मौलिक अधिकार बनाने का उनका प्रयास जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता ने हमेशा देश और समाज को नई दिशा दी है। लोकतंत्र में पत्रकारिता व पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और आज के दौर में यह जिम्मेदारी और भी बढ गई है। इन सबके बीच 'चर्चित बिहार' मैगजीन ने सूचना, शिक्षा और मनोरंजन का समन्वय करके अपनी अलग पहचान बनाई है। बिहार की चर्चित बातों को प्रमुखता से आगे लाकर इन्होंने बिहार का गौरव बढाया है, इसके लिए मैं मैगजीन के संपादक अभिजीत सिंह व उनकी टीम को बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि उनका प्रयास हमेशा चलता रहेगा।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी, राज्यसभा सदस्य व बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी, बिहार से एमएलसी व बीजेपी के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी संजय मयूख, पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष मनीष सिंह, निगम पार्षद मनीष चौधरी ने भी चर्चित बिहार मैगजीन टीम की सराहना की। कार्यक्रम में बिहार से जुडे तमाम लोग उपस्‍थित रहे

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें