Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsEducational Quality Enhanced through Teaching Learning Material Fair in Dufferpur
शैक्षणिक गुणवत्ता को  रोचक बनाने का सशक्त माध्यम है शिक्षण अधिगम सामग्री

शैक्षणिक गुणवत्ता को रोचक बनाने का सशक्त माध्यम है शिक्षण अधिगम सामग्री

संक्षेप:

डफरपुर पश्चिम के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में टीएलएम मेला आयोजित हुआ, जिसमें शिक्षण अधिगम सामग्री के माध्यम से शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार पर चर्चा हुई। ई. रंजीत कुमार ने शिक्षण को रोचक बनाने पर जोर दिया। विभिन्न विषयों में उत्कृष्टता दिखाने वाले छात्रों को पुरस्कार दिए गए। निर्णायक मंडल में प्रमुख शिक्षकों ने भाग लिया।

Dec 11, 2025 07:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

नावकोठी, निज संवाददाता। शैक्षणिक गुणवत्ता को रोचक बनाने का सशक्त माध्यम शिक्षण अधिगम सामग्री है। इससे शिक्षण आसान हो जाता है तथा बच्चों का ज्ञान समृद्ध होता है। ये बातें डफरपुर मुखिया प्रतिनिधि ई. रंजीत कुमार ने कहीं। वह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डफरपुर पश्चिम में गुरुवार को आयोजित संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का उद्घाटन कर रहे थे। उद्घाटन प्रधानाध्यापक सह संचालक रेखा कुमारी, अभय झा व राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के क्षेत्रीय समन्वयक सह संकुल समन्वयक हर्षवर्धन कुमार ने संयुक्त रूप से किया। हर्षवर्धन कुमार ने कहा कि यह दक्षतापूर्ण शिक्षण का सशक्त माध्यम है। मेला में शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्वर्णिमा पुनीत ने गणित में स्थानीय मान, संजू रानी ने अंग्रेजी में माह और उसके दिनों की संख्या, नीतू कुमारी ने हिन्दी की पहेली, बबीता कुमारी ने सामाजिक संस्थानों की भूमिका, राम कुमार पंडित ने गणित में समय देखने के लिए बनायी सुलभ घड़ी, मिक्की कुमारी ने व्याकरण में संज्ञा वृक्ष, अनिल कुमार ने संस्कृत में धातु रुप सिखाने की सुलभ प्रक्रिया के तहत विभिन्न लकारों का पैटर्न, अक्षय चन्द ने अंग्रेजी में समान ध्वनि के शब्द निर्माण पर टीएलएम तैयार किया। हिन्दी में प्रथम पुरस्कार मिक्की कुमारी, द्वितीय स्थान सरिता कुमारी, गणित में स्वर्णिमा पुनीत, वीरबल कुमार, राम कुमार पंडित, अंग्रेजी में सुनील कुमार,अक्षय चन्द तथा संजू रानी इभीएस में शोभा, बबीता अव्वल रहे। चयनित प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया गया। निर्णायक मंडल में प्रधानाध्यापक राम सुजान सिंह, पुष्पक कुमार, इन्द्रदेव महतो थे।