Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsEducation Department Takes Action Against HM for Failing to Submit Photos
कमांड व कंट्रोल रूम में फोटोग्राफ नहीं भेजने पर पांच एचएम का वेतन कटा

कमांड व कंट्रोल रूम में फोटोग्राफ नहीं भेजने पर पांच एचएम का वेतन कटा

संक्षेप:

जिला शिक्षा अधिकारियों से आरोपित एचएम से किया गया जवाबतलब ... शिक्षा विभाग के कमांड एंड कंट्रोल रूम पटना की ओर से फोटोग्राफ की मांग करने के बावजूद इसे उपलब्ध नहीं कराने

Aug 30, 2025 07:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। शिक्षा विभाग के कमांड एंड कंट्रोल रूम पटना की ओर से फोटोग्राफ की मांग करने के बावजूद इसे उपलब्ध नहीं कराने पर कई एचएम पर गाज गिरी है। डीईओ मनोज कुमार ने तेघड़ा प्रखंड के इंटर विद्यालय ओझाटोल बरौनी के एचएम देवेश कुमार का 12 अगस्त का वेतन कटौती का आदेश जारी किया है। साथ ही पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा है। डीइ्रओ ने कहा है कि क्यों नहीं उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाय। जारी पत्र में कहा गया है कि विभागीय कमांड व कंट्रोल सेंटर पटना की ओर से दूरभाष के माध्यम से संपक स्थापित करने पर फोन उठाया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लेकिन, प्रार्थना सभा से संबंधित फोटोग्राफ विभागीय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पटना को उपलब्ध नहीं कराया गया। यह उनकी लापरवाही, स्वेच्छाचारिता व उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना का परिचायक है। इसी तरह बेगूसराय सदर प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय चांदपुरा वार्ड नंबर एक के प्रधान शिक्षक दिनेश कुमार से भी जवाबतलब किया गया है। बताया गया है कि 19 अगस्त को विभागीय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को प्रार्थना सभा का फोटोग्राफ नहीं भेजा गया। वहीं तेघड़ा प्रखंड के नरवसृजित प्राथमिक विद्यालय छरकीपर बरौनी एक की प्रधान शिक्षिका बेबी कुमारी व बखरी प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय चकचनपरात के प्रधान शिक्षक सुरेश कुमार पर आरोप है कि 20 अगस्त को प्रार्थना सभा का फोटोग्राफ उपलब्ध नहीं कराया गया। बछवाड़ा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिबुटोल के एचएम सेवास्टीन मुर्मू पर आरोप है कि 21 अगस्त को प्रार्थना सभा का फोटोग्राफ नहीं भेजा गया। विभाग ने जारी किया शुद्धिपत्र इधर, डीईओ कार्यालय की ओर से 30 अगस्त को शुद्धिपत्र का आदेश जारी करते हुए नवसृजित प्राथमिक विद्यालय चांदपुरा वार्ड नंबर एक के प्रधान शिक्षक, बखरी के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय चकचनपरात के प्रधान शिक्षक, तेधड़ा के प्राथमिक विद्यालय छरकीपर बरौनी एक के प्रधान शिक्षक, बछवाउ़ा के मध्य विद्यालय शिबूटोल के एचएम व तेघड़ा के इंटर स्कूल ओझाटोल बरौनी के एचएम के खिलाफ कार्रवाई के आदेश को निरस्त कर दिया। बातया गया है कि 26 अगस्त को हरितालिक व्रत का अवकाश घोषित था। ऐसे में इस तिथि के आधार पर कार्रवाई के आदेश को निरस्त किया गया। क्या है आदेश शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि शिक्षा विभाग में स्थापित कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर को यह निर्देश दिया गया है कि समय-समय पर विद्यालयों के कार्यक्रमों के संबंध में फोटो भेजा जाए। स्कूलों के एचएम को चेतना सत्र, मध्याह्न भोजन योजना, प्रयोगशाला व आईसीटी लैब, वर्ग कक्ष की स्थिति, शौचालय की स्थिति, स्कूल के कार्य अवधि में (समय बदल-बदल कर) शिक्षकों का समूह फोटो भेजा जाना है। विद्यालयों में शिक्षक के उपस्थित न होकर लापता होने की जानकारी मिलती है। कहा गया है कि यदि किन्हीं शिक्षकों द्वारा फोटो नहीं भेजा जाता है अथवा आनाकानी की जाती है, तो संबंधित संबंधित शिक्षक पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।