समर कैंप: बच्चों की बढ़ रही भाषा व गणितीय दक्षता
गढ़पुरा में शिक्षा विभाग द्वारा अध्ययनरत बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से बच्चों की भाषा और गणित क्षमता को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में सीखने की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है।

गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रारंभिक स्कूलों की कक्षा पांच व छह में अध्ययनरत वैसे बच्चे जो भाषा व गणितीय दक्षता में कमजोर हैं, उनके लिए शिक्षा विभाग द्वारा समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इन कैंपों के लिए तालिमी मरकज, टोला सेवक व शिक्षा सेवक तैनात किए गए हैं जो बच्चों में भाषा व गणितीय दक्षता को मजबूत करने के लिए पढ़ाई करा रहे हैं। बच्चों में सीखने की क्षमता को बेहतर बनाने के लिए गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति भी अपनायी जा रही है। खेल, समूह गतिविधियां, कहानी, गीत, पहेली व व्यावहारिक अभ्यास के माध्यम बच्चों में पढ़ने, लिखने ,समझने आदि की क्षमता का विकास किया जा रहा है।
समर कैंप में प्रभावी संचालन को लेकर जिला व प्रखंडस्तरीय अधिकारी निरीक्षण भी कर रहे हैं। टोला सेवक विकास कुमार ने बताया कि भंसी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में समर कैंप में शामिल 45 बच्चों को शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण आदि के बारे बताया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


