Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsEducation Department Directs Schools to Submit Activity Photos
स्कूलों में हरेक गतिविधि की होगी फोटोग्राफी

स्कूलों में हरेक गतिविधि की होगी फोटोग्राफी

संक्षेप:

भगवानपुर में शिक्षा विभाग ने विद्यालयों के क्रियाकलापों की फोटो भेजने का निर्देश दिया है। कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से समय-समय पर तस्वीरें मांगी जाएंगी। स्कूलों को चेतना सत्र, एमडीएम योजना, प्रयोगशाला...

Sat, 30 Aug 2025 07:54 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

भगवानपुर। विद्यालयों के क्रियाकलाप के संबंध में फोटो भेजने का निर्देश शिक्षा विभाग द्वारा जारी किया गया है। विभाग के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को यह निर्देश दिया गया है कि स्कूलों से समय-समय पर विद्यालयों के कार्यकलापों की तस्वीरें मंगायी जाएं। पत्र में कहा गया है कि कमांड एंड कंट्रोल सेंटर द्वारा फोटो मांगे जाने पर उसे निश्चित रूप से फोटो उपलब्ध कराया जाए। यदि किसी को कॉलर के संबंध में कोई शक हो तो कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के 14417 अथवा 18003454417 पर सम्पर्क कर कंफर्म कर सकते हैं। स्कूलों में चेतना सत्र, एमडीएम योजना, भौतिकी, रसायनशास्त्र, जीव विज्ञान/आईसीटी लैब की कक्षाओं से संबंधित,वर्ग कक्ष की स्थिति, शौचालय की स्थिति, स्कूल की कार्यावधि में शिक्षकों का ग्रुप फोटो भेजने को कहा गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।