मेघौल कन्या स्कूल में ईको क्लब का गठन
खोदावन्दपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेघौल कन्या में 2026-27 सत्र के लिए ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ का गठन हुआ। प्रभारी प्रधानाध्यापक इंद्राणी कुमारी के नेतृत्व में छात्रों ने भाग लिया। शिक्षक अवनीश कुमार वर्मा को नोडल शिक्षक बनाया गया, जो बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के मुद्दों पर जागरूक करेंगे।

खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेघौल कन्या में सोमवार को नये सत्र 2026-27 के लिए ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ का गठन किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक इंद्राणी कुमारी के नेतृत्व में गठित हुई इस कमेटी में बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ के सफल संचालन के लिए शिक्षक अवनीश कुमार वर्मा को नोडल शिक्षक के रूप में नामित किया गया है। नोडल शिक्षक ने बताया कि ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ बाल संसद की एक उपसमिति है। यह पर्यावरण संरक्षण सहित अनेक मुद्दों पर विद्यालय के बच्चों का ध्यान आकृष्ट कराकर उन्हें पर्यावरण अनुकूल बेहतर जीवन जीने के लिए प्रेरित करती है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


