Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsEarthquake Safety Program Conducted in Schools Under Chief Minister s Initiative
सुरक्षित शनिवार: बच्चों को मिली भूकंप से बचाव की जानकारी

सुरक्षित शनिवार: बच्चों को मिली भूकंप से बचाव की जानकारी

संक्षेप:

मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भूकंप से बचाव के उपायों पर चर्चा की गई और छात्रों को आपदा के समय सतर्क रहने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में भूकंपरोधी मकानों के निर्माण और मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया गया।

Jan 17, 2026 07:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भूकंप से बचाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा छात्र-छात्राओं को आपदा के समय सतर्क रहने की जानकारी दी गई। प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने बताया कि भूकंप से लोग नहीं मरते, बल्कि जानकारी के अभाव और लापरवाही के कारण जानमाल की क्षति होती है। उन्होंने कहा कि शहरों एवं कस्बों में पुराने और जर्जर भवन भूकंप के दौरान सबसे अधिक खतरे का कारण बनते हैं। यदि आपदा की समझ और संभावित खतरों को लेकर पूर्व तैयारी हो, तो जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार्यक्रम के दौरान भूकंपरोधी मकानों के निर्माण पर बल दिया गया तथा भूकंप के समय बिजली के खंभों, पेड़ों, ऊंची इमारतों एवं जर्जर भवनों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई। भूकंप आने पर खुले मैदान में सुरक्षित स्थान पर शरण लेने का संदेश दिया गया। साथ ही बताया गया कि बिहार के कई जिले भूकंप के खतरनाक जोन में आते हैं। विद्यालयों में कक्षा कक्ष के भीतर भूकंप से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल भी कराई गई। इसके तहत रुको, ढको और पकड़ो के तीन चरणों को अपनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में एचएम राजेश कुमार,शंभू महतो, इन्दु कुमारी, कंचन कुमारी,मनटुन महतो, प्रियरंजन कुमार, रणधीर कुमार, प्रधान शिक्षक योगेन्द्र चौधरी, ललन कुमार, संजीत महतो, अशोक शर्मा, धर्मशील कुमार, विजय कुमार, सिकंदर सहनी, कन्हैया कुमार, देवेंद्र पासवान, हरेराम रजक सहित मीना मंच, बाल संसद के सदस्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं आदि उपस्थित थे।