
बच्चों को आपदा से बचाव की दी गई जानकारी
भगवानपुर में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सभी प्रारंभिक स्कूलों में बच्चों को भूकंप के खतरे और उसके बचाव के बारे में जानकारी दी गई। मॉक ड्रिल में बच्चों को सुरक्षा उपाय बताए गए, जैसे कि भारी सामानों को नीचे रखना और सुरक्षित स्थानों की पहचान करना। भूकंप के खतरे के प्रति सतर्कता बरतने की जरूरत पर जोर दिया गया।
भगवानपुर। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के मिडिल स्कूल मेहदौली, कन्या महेशपुर सहित सभी प्रारंभिक स्कूलों में बच्चों को प्राकृतिक आपदा भूकंप के खतरे एवं उसके बचाव की जानकारी देते हुए मॉक ड्रिल करवाया गया। चेतना सत्र के दौरान फोकल शिक्षक ने बच्चों को भूकंप के खतरे एवं उसके बचाव एवं सुरक्षा के लिए चर्चा करते हुए बताया कि बिहार औसत से उच्च भूकंप खतरा वाले जोन में पड़ता है। उन्होंने बच्चों को सुरक्षा के उपाय बताते हुए कहा कि घर पर बिजली के सामानों को ऊपर रखने एवं बड़े और वजन वाले सामानों, टूटने वाले कांच के सामानों को नीचे आलमारी में रखने, भूकंप के दौरान घर विद्यालय के अंदर व बाहर दोनों जगह सुरक्षित स्थानों की पहचान कर रखनी चाहिए।
उन्होंने बच्चों से कहा कि भूकंप का कोई पूर्व अनुमान नहीं लगाया जा सकता लेकिन जरूरी सतर्कता से जान माल का नुकसान कम होगा। मौके पर एचएम प्रमोद कुमार साह, अशोक कुमार सिंह, शिक्षक अनिल रजक, सुमन कुमार, श्वेता, पूनम, नुपूर, सलीम, ऋतु, संगीता, संतोष, नितेश, प्रभात आदि थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




