नगर निगम से पार्किंग शुल्क वसूली के बावजूद शहर में हो रही जबरन उगाही
नगर निगम की बेरुखी से परेशान ई-रिक्शाचालक संघ ने किया प्रदर्शन र को अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन ई-रिक्शा संघ (एक्टू) के सदस्य। बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ई-रिक्शाचालक संघ (एक्टू) के बैनर...

बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ई-रिक्शाचालक संघ (एक्टू) के बैनर तले नगर निगम और बिहार सरकार की नीतियों के खिलाफ गुरुवार को शहर में जुलूस निकाला गया। जुलूस माले कार्यालय कमलेश्वरी भवन बड़ी पोखर से निकला यह जुलूस कचहरी रोड, थाना चौक होते हुए हड़ताली चौक पहुंचा, जहां यह सभा में तब्दील हो गया। जुलूस में शामिल सैकड़ों ई-रिक्शाचालक नगर निगम और सरकार के खिलाफ गगनभेदी नारे लगा रहे थे। जुलूस का नेतृत्व संघ के संरक्षक राजेश श्रीवास्तव ने किया। सभा को संबोधित करते हुए एक्टू के जिला प्रभारी चन्द्रदेव वर्मा ने कहा कि मौजूदा सरकार गरीब और मजदूरों को निशाना बनाकर अमीरों की चाकरी कर रही है।
उन्होंने कहा कि मोदी-नीतीश सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी को होने वाली देशव्यापी आम हड़ताल को ऐतिहासिक बनाने के लिए ई-रिक्शाचालकों को एकजुट होकर सड़कों पर उतरना होगा। ई-रिक्शाचालक संघ के संरक्षक राजेश श्रीवास्तव ने नगर निगम पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि निगम अपने नागरिकों के प्रति जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह विफल है जिसका खामियाजा आम जनता और ई-रिक्शा चालक भुगत रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा पार्किंग शुल्क वसूले जाने के बावजूद शहर के कई इलाकों में जबरन बैरियर वसूली जारी है। इस मुद्दे पर कई बार आंदोलन होने के बावजूद बैरियर वसूली करने वाला गिरोह बेखौफ काम कर रहा है जो नगर निगम और जिला प्रशासन की मिलीभगत को दर्शाता है। उन्होंने रिक्शा स्टैंड, शौचालय-सह-विश्रामालय, सस्ती रोटी समेत अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। संघ के अध्यक्ष रंजीत राज और सचिव कन्हैया लाल साह ने संयुक्त रूप से कहा कि एनएच-31 और एसएच-55 पर ई-रिक्शा परिचालन पर प्रतिबंध लगाने जैसे काले कानून को चालक किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने मांग की कि इन मार्गों के किनारे सर्विस लेन का निर्माण किया जाए। साथ ही नगर निगम की जर्जर सड़कों को दुरुस्त कर निर्बाध और सुरक्षित ई-रिक्शा परिचालन की गारंटी देने की चेतावनी दी अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा। मौके पर जितेन्द्र पासवान, शंकर महतो, संजीव पासवान, रंजीत पोद्दार, बिरो सिंह, रवि कुमार, अरविंद पासवान, बबलू ठाकुर, राजा कुमार शाहिद सैकड़ों ई रिक्शा चालक मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




