Begusarai News: कुम्हारसो में वैष्णो देवी की पवित्र गुफा के स्वरूप का बन रहा पंडाल
Begusarai News: फोटो नं.01,गढ़पुरा प्रखंड के कुम्हारसो गांव स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर में बन रहा भव्य पंडाल।... इसको लेकर बैठकों का दौर भी लगातार जारी है। प्रखंड मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर कुम्हारसों गांव स्थित...

Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र स्थित कुम्हारसों गांव स्थित वैष्णवी दुर्गा पूजा समिति मेले को लेकर तैयारी में जुट गई है। पूजा को लेकर सजावट, लाइटिंग, साउंड की अभी से ही व्यवस्था की जा रही है, ताकि समय पर किसी भी तरह की कठिनाई ना हो। यही दशहरा पर वैष्णो देवी के पवित्र गुफा के स्वरूप का भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। इसको लेकर बैठकों का दौर भी लगातार जारी है। प्रखंड मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर कुम्हारसों गांव स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारी शुरू हो गई है।
तैयारी की जानकारी
मेले समिति के अध्यक्ष सह पंचायत के मुखिया सौरभ कुमार ने बताया कि 2010 में मंदिर का निर्माण कर पूजा-अर्चना शुरू की गई। मंदिर की स्थापना के बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि गांव के उमाकांत पोद्दार गंभीर रूप से बीमार पड़े थे। इसी दौरान उनकी धर्मपत्नी द्वारा मनोकामना पूर्ण होने पर मंदिर निर्माण करा कर प्रतिमा स्थापित कर पूजा शुरू किया गया। ग्रामीण कहते हैं की देवी मां उनके सपने में भी आई थी। उसक बाद से ग्रामीणों के सहयोग से कुम्हारसों में दुर्गा मां की आराधना आरंभ हुई और लगातार 16 वर्षों से वैष्णवी माता के यहां धूमधाम से पूजा होती है। दस भुजी माता के प्रतिमा को आकर्षक बनाने में यहां के स्थानीय मूर्तिकारों की मुख्य भूमिका होती है। शारदीय नवरात्रा के दौरान यहां उत्सवी माहौल देखने को मिलता है। इस अवसर पर मंदिर परिसर में दुर्गा सप्तशती पाठ के मंत्रों से पूरा गांव गुंजित होते रहता है। देखते ही बनती है प्रतिमा की खूबसूरती प्रतिमा का निर्माण यहां के स्थानीय मूर्तिकार द्वारा किया जाता है जो देखने में काफी ही मनोहारी लगती है। देवी दुर्गा समेत महिषासुर, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, कार्तिकेय, श्री गणेश, भोला शंकर तथा सभी देवी-देवताओं के वाहनों के भी वहां के कलाकार खूबसूरत ढंग से बनाते हैं। मूर्तिकार जय राम पंडित कहते हैं कि एक कलाकार के लिए प्रतिमा में जीवंतता प्रदान करना सबसे बड़ा लक्ष्य होता है। इस लक्ष्य की प्राप्ति वे पूजा से हम लोग प्रदर्शित करते हैं।
मेले की व्यवस्थाएँ
रंग-बिरंगी रोशनी से सुसज्जित होगा मेला परिसर पूजा समिति ने मेले को आकर्षक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्था की है। मेला परिसर में लेजर पूजा मार्ग में लगभग दो किलोमीटर के दायरे में सजावट और लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। जगह-जगह तोरण द्वार भी बनाए जाएंगे और भव्य पंडाल का निर्माण होगा। पंडाल वाटरप्रूफ होगी ताकि बारिश होने की स्थिति में कठिनाई नहीं हो। पंडाल का स्वरूप वैष्णो देवी गुफा मंदिर के गुफा की तरह ही होगा। मेले के दौरान पूजा समिति सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी करने जा रही है। महिला जागरण कार्यक्रम के अलावा पर्व पर रामायण और महाभारत दिखाने की भी व्यवस्था की गई है। अध्यक्ष, सौरभ कुमार, मुखिया ,कुम्हारसो ग्रामीणों का मानना है कि जब से यहां मंदिर की स्थापना कर प्रतिमा का निर्माण किया गया है तब से गांव की सरकार बदल गई है। गांव में खुशहाली देखने को मिल रही है। सचिव, वीरेन्द्र झा, सरपंच,कुम्हारसो रिपोर्टर:अग्निवेश वत्स

