Begusarai News: महारानी के दरबार की तरह बनेगा कुरहा बाजार स्थित मां दुर्गा मंदिर का पंडाल
Begusarai News: फोटो-01,साहेबपुरकमाल प्रखंड के कुरहा बाजार स्थित माँ दुर्गा मंदिर के ऊपर बन रहे बहुमंजिले महारानी के पंडाल का ढांचा

Begusarai News: साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। प्रखंड के मुख्य बाजारों में से एक कुरहा बाजार में टूर्गा पूजा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। दूर्गा पूजा के अवसर पर कुरहा बाजार में लगने वाला चार दिवसीय मेला हमेशा से क्षेत्र के लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनता रहा है।
दूर्गा पूजा के दौरान मेले का आयोजन
क्षेत्र का प्रमुख बाजार होने, एनएच 31 के किनारे व प्रखंड मुख्यालय के पास स्थित होने के कारण कुरहा बाजार में लगने वाले मेला लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां लगने वाला मेला इसलिए भी आकर्षण का केंद्र बन जाता है कि यहां हर वर्ष मां दूर्गा के मंदिर परिसर को भव्य तरीके से सजाया जाता है। हर वर्ष मंदिर के ऊपर भव्य पंडाल क्षेत्र के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाता है। पिछले वर्ष यहां सुप्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग में से एक केदारनाथ धाम की तर्ज पर पंडाल बना था। मेला आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार इस बार मां दुर्गा मंदिर के ऊपर भव्य बहुमंजिला महारानी यानि शाही दरबार सदृश्य पंडाल बनेगा।
समिति की तैयारियाँ
माेला समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों के मुताबिक कुरहा बाजार में करीब सौ साल से हर वर्ष दूर्गा पूजा के अवसर पर मेले का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही पौराणिक मान्यताओं के कारण भी आसपास के लोग मां दुर्गा का दर्शन व पूजन के लिए आते हैं। दूर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मोहन यादव, सचिव पूर्व सरपंच कुशो तांती व कोषाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि समिति मेंले को हर वर्ष अभूतपूर्व बनाने का प्रायास करती रही है। बताया कि इस वर्ष भी बेहद आकर्षक पंडाल बनाया जा रहा है। उसमें डिजिटल लाइटिंग के माध्यम से आकर्षक बनाया जाएगा। मीना बाजार और टावर झूले भी लगाये जाएंगे।
सुविधाएँ और व्यवस्था
बताया कि अपार भीड के बीच मेले में शांति व्यवस्था बनी रहे और लोगों को असुविधा न हो। इसके लिए पूरे मेला क्षेत्र व मंदिर परिसर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी रहती है। गांव के लोगों को भी को मेले का इंतजार रहता है। गांव का हर व्यक्ति मेले के सफल व शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग करते हैं। श्रद्धालुओं व दर्शकों की सुविधा के लिए जगह-जगह पेयजल, शौचालय की व्यवस्था की जाती है। ग्रामीण मेले में दंगल प्रतियोगिता महत्वपूर्ण और आकर्षण का केंद्र होता रहा है। इसलिए हर वर्ष की भांति महिला व पुरुाष कुश्ती-दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं। इसमें अंतर्राज्यीय पहलवान शामिल होगें। मोहन यादव, अध्यक्ष, मेला समिति मेले के अवसर पर दो दिन माता की आराधना में देवी जागरण और दो दिन नाटक का मंचन व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। कुशो तांती, सचिव व मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष रिपोर्टर:कृष्णकांत गांधी

