Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsDurga Puja Planning Meeting Held in Gauripur with Community Leaders
गौरीपुर दुर्गापूजा समिति की बैठक

गौरीपुर दुर्गापूजा समिति की बैठक

संक्षेप:

दुर्गापूजा समिति गौरीपुर की बैठक रविवार को हुई, जिसमें रजाकपुर के पूर्व मुखिया गणेश महतो ने अध्यक्षता की। बैठक में तीन पंचायतों रजाकपुर, हसनपुर और विष्णुपुर के संयुक्त दुर्गा मंदिर के लिए पूजा और मेले...

Sep 14, 2025 07:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

नावकोठी, निज संवाददाता। दुर्गापूजा समिति गौरीपुर के सदस्यों, ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों की बैठक रविवार को हुई। अध्यक्षता रजाकपुर के पूर्व मुखिया गणेश महतो ने की। संचालन हसनपुर बागर मुखिया विजय पासवान ने किया। उन्होंने कहा कि यह तीन पंचायत रजाकपुर, हसनपुर तथा विष्णुपुर का संयुक्त दुर्गा मंदिर है। शारदीय नवरात्र पर इन पंचायतों के श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। सदस्यों ने इस पूजा तथा मेला को आकर्षक बनाने की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया। मौके पर उपप्रमुख नंद किशोर पासवान, घूरन पासवान, विजय महतो, पूजा समिति अध्यक्ष महेन्द्र चौधरी, रंजीत चौधरी, प्रभंजन कुमार सिन्हा, विजय कुमार, श्रवण महतो आदि थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें