मल्हीपुर दुर्गा मंदिर परिसर में बनेगा भव्य तीन मंजिला पंडाल
फ्लायर:::::::::कमाल प्रखंड के मल्हीपुर गांव स्थित मां दुर्गा का मंदिर। साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। दुर्गापूजा के अवसर पर प्रखंड के मल्हीपुर गांव के हटिया स्थित दुर्गा मंदिर में दूर्गा पूजा के अवसर...

साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। दुर्गापूजा के अवसर पर प्रखंड के मल्हीपुर गांव के हटिया स्थित दुर्गा मंदिर में दूर्गा पूजा के अवसर पर लगने वाले मेले को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गयी है। दूर्गा पूजा के अवसर लगने वाला यहां का मेला पूर्वी क्षेत्र का प्रमुख मेला माना जाता है। करीब दर्जन गांव के लोगों के बीच यहां का दुर्गा मंदिर आस्था का बड़ा केन्द्र माना जाता है। यहां के मेले को भी आकर्षक रुप दिया जाता है जो श्रद्धालुओं व दर्शकों के लिए दर्शनीय बना रहता है। एक तो यहां का मंदिर पहले ही नक्काशी युक्त भव्य स्वरूप में है।
ऊपर से मंदिर के ऊपर कोलकाता के पंडालों की तर्ज पर हर साल नये-नये लुक में भव्य पंडाल बनाये जाते हैं जो आकर्षण का केन्द्र बन जाता है। पंडाल इतना भव्य बनाया जाता है कि श्रद्धालुओं में वहां सेल्फी लेने की होड़ मची रहती है। इस साल होने वाले मेले को लेकर श्री श्री 108 बड़ी दुर्गा महारानी, आदर्श ग्राम मल्हीपुर समिति के सदस्य बताते हैं कि यहां दुर्गा मंदिर की स्थापना वर्ष 1847 में स्थानीय जमींदार भगतोष घटक के द्वारा की गयी थी। तब से लेकर यहां दुर्गा पूजा व मेले का आयोजन किया जा रहा है। सदस्यों में शामिल मुखिया अणु पासवान, सरपंच दशरथ पासवान, पंसस जयनन्दन सिंह, सुभाष महतो, अभिमन्यु ठाकुर, कोषाध्यक्ष दाडू गुप्ता आदि ने बताया कि इस साल दुर्गा पूजा को अभूतपूर्व बनाने की तैयारी है। इसके लिए मंदिर परिसर में रंग-बिरंगी लाइटों से युक्त तीन मंजिला गंगनचुंबी पंडाल का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही, पूरे मेला परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों व तोरण द्वार से शानदार लुक दिया जाएगा। साथ ही, गांव की महत्वपूर्ण सड़कों व गलियों में प्रकाश की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। मेले के दौरान श्रद्धालुओं व दर्शकों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए शुद्ध पेयजल, शौचालय व विश्रामालय की व्यवस्था भी की जाएगी। बड़ी दुर्गा महारानी पूजा समिति के सदस्यों का कहना है कि यहां मुंगेर की बड़ी दुर्गा माता जैसी प्रतिमा का निर्माण किया जाता है। दुर्गापूजा को लेकर मंदिर परिसर में मां दुर्गा की प्रतिमा का निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है। सदस्यों ने बताया कि दक्ष मूर्तिकारों की टीम द्वारा बेहद ही मनोहारी प्रतिमा बनायी जाती है। जिसका स्वरूप मुंगेर की सुप्रसिद्ध बड़ी दुर्गा माता की तरह ही भव्य होता है। मेले के दौरान बना रहता है भक्तिमय माहौल मेले का माहौल भक्तिमय बना रहे, इसके लिए मेला समिति द्वारा यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम की जगह भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाते हैं। रात में प्रोजेक्टर के माध्यम से भक्ति सिनेमा दिखाया जाता है जिससे लोग भक्ति सागर में गोता लगाते नजर आते हैं और माहौल भक्तिमय बना रहता है। -राजकुमार सिंह, अध्यक्ष, बड़ी दुर्गा महारानी पूजा समिति, मल्हीपुर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन मेले के दौरान स्थानीय पहलवानों के बीच दंगल-कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इसमें आसपास के गांवों के पहलवान भाग लेते हैं। समिति द्वारा प्रतिभागी पहलवानों पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया जाता है। -सुमन कुमार, सचिव, बड़ी दुर्गा महारानी पूजा समिति, मल्हीपुर
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




