बदलते मौसम में खेती के लिए बेहतर विकल्प है ड्रीप स्प्रिंकलर
खोदावन्दपुर में कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. रामपाल ने किसानों को ड्रीप स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली के फायदों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह प्रणाली कम पानी में अधिक पैदवार देने में सहायक है। सरकार किसानों को ड्रिप सिंचाई प्रणाली लगाने पर 90 प्रतिशत तक छूट प्रदान कर रही है।

खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। बदलते मौसम में खेती के लिए बेहतर विकल्प के रूप में ड्रीप स्प्रिंकलर का प्रयोग किया जा सकता है। बदलते मौसम व बढ़े तापमान के बीच कम पानी की खपत में सब्जी, फूल सहित अन्य खेती के लिए ड्रीप स्प्रिंकलर का प्रयोग लाभदायक है। यह बात कृषि विज्ञान केंद्र खोदावंदपुर के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉक्टर रामपाल ने स्थानीय केवीके परिसर में किसानों से ड्रीप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली से कम पानी के खपत में बेहतर सिंचाई प्रबंधन विषय पर बात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई के प्रयोग, इसके लाभ तथा बदलते मौसम के कारण पानी की कमी से फसलों पर होने वाले नुकसान से बचाने के प्रति किसानों को जागरूक किया जाएगा।
डॉ. रामपाल ने कहा कि बदलते जलवायु के अनुसार किसानों को सही सिंचाई प्रणाली का ज्ञान होना आवश्यक है। इससे कि वे खेतों में फसल की सिंचाई में कम पानी का उपयोग कर अधिक पैदवार ले सकें। उन्होंने किसानों को बताया कि कैसे ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली का उपयोग करके वे ज्यादा से ज्यादा उपज ले सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ड्रिप सिंचाई प्रणाली स्थापित करने के लिए 90 प्रतिशत तक की छूट किसानों को दे रही है। जिसकी मदद से वह आसानी से ड्रिप सिंचाई प्रणाली को अपने खेतों में लगा सकते हैं। मौके पर दर्जन भर किसान सहित डॉक्टर विपिन, डॉक्टर नागनगौड़ा पाटिल सहित अनेक लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


