बरौनी रिफाइनरी में याद किए भारतरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

फोटो नं.21, बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्थित अंबेडकर पार्क स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते रिफाइनरी प्रमुख सह कार्यकारी निदेशक सत्यप्रकाश।

बरौनी रिफाइनरी में याद किए भारतरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर

देवना औद्योगिक क्षेत्र,एक संवाददाता। बरौनी रिफाइनरी में भी भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर 135वीं जयंती पर मंगलवार को याद किए गए। बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्थित अंबेडकर पार्क में डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर कार्यकारी निदेशक सह रिफाइनरी प्रमुख सत्य प्रकाश, परियोजना एवं कोर ग्रुप के कार्यकारी निदेशक संजय रायजादा, मुख्य महाप्रबंधक (तकनीक) एस. के.सरकार समेत अन्य महाप्रबंधकगण, बीटीएमयू तथा ऑफिसर्स एसोशिएशन के प्रतिनिधि, अन्य कर्मचारी तथा एससी एसटी कर्मचारी कल्याण संघ के सदस्यों ने माल्यार्पण किया। रिफाइनरी प्रमुख समेत अन्य अधिकारियों ने डॉ. अंबेडकर को एक बहुआयामी व्यक्तित्व बताते कहा कि वे केवल भारतीय संविधान के शिल्पकार ही नहीं थे, बल्कि सामाजिक न्याय, आर्थिक नियोजन, समानता तथा महिला एवं श्रमिक अधिकारों के सशक्त पक्षधर भी थे।

महिलाओं की प्रगति को समाज की प्रगति का मानक मानते हुए कहा कि उनका यह विचार आज भी उतना ही प्रासंगिक है कि “मैं किसी समुदाय की प्रगति को इस आधार पर मापता हूँ कि उस समुदाय की महिलाओं ने कितनी प्रगति हासिल की है। अधिकारियों ने कहा कि हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और एक सुंदर, उन्नत और खुशहाल समाज और देश का निर्माण करने में सहयोग देना चाहिए। संचार प्रबंधक अर्पिता पटेल ने बताया कि बरौनी रिफाइनरी बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है और विभिन्न सीएसआर पहलों के माध्यम से समाज में उन्नति के लिए कार्य किया जा रहा है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।