समाज में समानता, न्याय और अधिकारों की स्थापना में अंबेडकर का अमूल्य योगदान
जिला प्रशासन की ओर से कचहरी रोड स्थित अंबेडकर की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को जिलेभर में विभिन्न संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया। जिला प्रशासन की ओर से बेगूसराय स्थित अंबेडकर चौक पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत बड़ी पोखर स्थित डॉ. अंबेडकर पुस्तकालय में भी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहेब के विचारों एवं उनके द्वारा समाज में समानता, न्याय और अधिकारों की स्थापना के लिए किए गए अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी, अपर समाहर्ता बृजकिशोर चौधरी, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), सिविल सर्जन, सदर एसडीओ, सदर भूमि सुधार उप समाहर्ता, वरीय उप समाहर्ता सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बीजेपी किसान मोर्चा की ओर से भी स्थानीय कचहरी रेाड स्थित अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नवीन कुमार, जिलाध्यक्ष सीताराम सिंह आदि ने कहा कि बीजेपी ने अंबेडकर जयंती को समरसता दिवस के रूप में सप्ताह तक मनाने का फैसला किया है। बताया कि पूर्व संध्या में मूर्ति की साफ सफाई की गई। साथ ही, दीपोत्सव आयोजित किया। कहा कि संगठन की ओर से दलित बस्ती में पाठ्य सामग्री का वितरण किया जाएगा। उनके कृतित्व को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। बीजेपी चिकित्सा मंच के प्रदेश सहसंयोजक बबन कुमार पवन ने कहा कि बाबा साहेब का सपना था कि जातिविहीन समाज हो जहां किसी तरह का भेदभाव नहीं हो। मौके पर भाजपा नेता सुरेश कुमार, अनिल भारती, अमिय रंजन पोद्दार, मुकेश कुमार, रामाकांत सिंह, विजय कुमार, कौशल किशोर, मनीष कुमार, ललन गुप्ता, पीयूष कुमार, राजकिशोर सिंह आदि थे। भाजयुमो ने दलित बस्ती में जरूरतमंद बच्चों के बीच बांटी पाठ्य सामग्री बेगूसराय। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शशांक शेखर के नेतृत्व में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही, शहर के वार्ड नंबर 31 में दलित बस्ती में जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया। जिलाध्यक्ष शशांक शेखर ने कहा कि अंबेडकर जी का जीवन संघर्षों से भरा रहा। संविधान निर्माण में उनका अमूल्य योगदान रहा। अंबेडकर ने समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए जो कार्य किए, वे सदैव प्रेरणादायक रहेंगे। उनके विचार आज भी युवाओं को समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करते हैं। भाजपा जिला महामंत्री राकेश पांडेय, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष लालबहादुर, मिथलेश कुमार, आलोक बंटी, देवानंद पासवान, मोनू कुमार सिंह, सत्यम चंद्र, गौतम कुमार, अविन राज, गुड्डू कुमार, नितेश कुमार, गोपाल कुमार समेत अन्य थे। सामाजिक न्याय के पुरोधा व समावेशी विकास के मार्गदर्शक थे अंबेडकर: नंदलाल बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिला जनतादल यू के जिला अध्यक्ष नंदलाल राय की अध्यक्षता में हरहरमहादेव चौक स्थित एक होटल में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को समावेशी विकास दिवस रूप में मनाया गया। जदयू जिला अध्यक्ष नंदलाल राय ने कहा कि अंबेडकर भारत के संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक, विचारक, सामाजिक न्याय के पुरोधा व समावेशी विकास के मार्गदर्शक थे। भारतीय संविधान के माध्यम से सामाजिक न्याय, समानता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त आधार प्रदान किया। उनके आदर्श एवं विचार हमें एक समावेशी और सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करते रहेंगे। इस अवसर पर जदयू प्रवक्ता अरुण कुमार महतो, वीरेंद्र कुमार पटेल, डॉ. एहतेशामुल हक अंसारी, मुकेश कुमार सिंह, रूपेश कुमार सिंह, मोनू पटेल, मोनिका कुमारी, चंद्रशेखर सिंह पटेल, कुमार सौरभ, अजय पासवान, रामाशीष राय, अशोक राय, मीजान रिज़वान, प्रवीण कुमार, सीताराम मेहता, मुरारी कुमार सिंह, पवन राय, अरुण राय, डॉ. अकील अख्तर आदि थे। रिपोर्टर:प्रवीण कुमार
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


