Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsDominance of Begusarai Players in State Volleyball Championship
वॉलीबॉल के नेशनल चैम्पियनशिप में खेलेंगे बेगूसराय के सात खिलाड़ी

वॉलीबॉल के नेशनल चैम्पियनशिप में खेलेंगे बेगूसराय के सात खिलाड़ी

संक्षेप:

सीनियर राज्य टीम में बेगूसराय के खिलाड़ी का दबदबानीलेश, नंदन, रौशन, गोविंद, विश्वजीत, शुभम, लाल साहेब (कोच)। बीहट, निज संवाददाता। वॉलीबॉल के सीनि

Jan 02, 2026 07:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बीहट, निज संवाददाता। वॉलीबॉल के सीनियर पुरूष वर्ग के राज्य टीम में बेगूसराय के खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा। हलांकि बेगूसराय के खिलाड़ी विभिन्न जिला से पंजीकृत होकर बीहट में 28 से 31 दिसंबर तक हुए सीनियर वॉलीबॉल के स्टेट चैम्पियनशिप में अपना जौहर दिखाते हुए बेहतर खेल प्रदर्शन के आधार पर राज्य टीम में शामिल हुए। बेगूसराय बीहट के नंदन कुमार बेगूसराय की ओर से, तेघड़ा प्रखंड के गौड़ा के रौशन, राहटपुर के शुभम, मंझौल के गोविंद समस्तीपुर की ओर से, केशावे के नीलेश कुमार अरवल, बरौनी एक के रवि राज शिवहर तथा रातगांव के विश्वजीत नालंदा की ओर से खेलकर राज्य टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे।

बिहार राज्य वॉलीबॉल संघ के संयुक्त सचिव अनिल कुमार ने बताया कि नंदन तथा रौशन काउंटर अटैकर, गोविंद कुमार सेटर, शुभम, नीलेश तथा विश्वजीत मिडिल ब्लोकल तथा रवि राज डिफेंसर (लिवरो) की हैसियत से वाराणसी में 4 से 12 जनवरी को होने वाले वॉलीबॉल के सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप में अपने जौहर को दिखलायेंगे। राज्य टीम में शामिल बेगूसराय के सभी सातों खिलाड़ी इसके पूर्व भी केन्द्रीय विद्यालय के नेशनल गेम्स, बिहार जूनियर, सूबजूनियर में राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में शामिल होकर अपने गृह जिला के साथ साथ प्रतिनिधित्व करने वाले जिला का नाम रौशन कर चुके हैं।बरौनी एक के रविराज पूर्व में जूनियर इंडिया कैंप में चयनित हो चुके हैं। रवि राज दो बार जूनियर, दो बार यूथ तथा एक बार यूनिवर्सिटी खेल में बेहतर खेल का प्रदर्शन कर जिले का नाम रौशन कर चुके हैं। वॉलीबॉल संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि राज्य टीम में बेगूसराय के खिलाड़ियों का विगत कई वर्षो से दबदबा रहा है। वहीं, दूसरी ओर बेगूसराय बीहट के लालजी पुरूष वर्ग के सहायक कोच तथा बेगूसराय के अनिल कुमार महिला वर्ग के मुख्य कोच, बीहट के सत्यप्रकाश एवं शिवम कुमार सहायक कोच तथा मंझौल के दिवाकर भारती टीम मैनेजर की हैसियत से नेशनल चैम्पियनशिप में भाग लेंगे।नेशनल चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए जिले के खिलाड़ी तीन जनवरी को वाराणसी के लिए रवाना होंगे। बता दें कि बीहट में नवभारत क्लब की मेजबानी में 28 से 31 दिसंबर तक बीहट में सीनिसर वॉलीबॉल का महिला तथा पुरूष वर्ग की स्टेट चैम्पियनशिप हुआ था जिसमें बेगूसराय के तीन दर्जन से अधिक खिलाड़ी बेगूसराय समेत विभिन्न जिलों की टीम की ओर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और सात खिलाड़ी राज्य टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;