ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायबूथ पर जाकर पहले करें मतदान, लौट कर घर पर करें जलपान

बूथ पर जाकर पहले करें मतदान, लौट कर घर पर करें जलपान

वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव विश्व का सबसे बड़ा महापर्व है। देश के प्रत्येक नागरिक को मतदान की प्रक्रिया में शामिल होकर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभानी चाहिए। इस कार्य में विशेषकर महिलाओं को अग्रणी...

बूथ पर जाकर पहले करें मतदान, लौट कर घर पर करें जलपान
डंडारी | निज संवाददाताSat, 30 Mar 2019 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें

वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव विश्व का सबसे बड़ा महापर्व है। देश के प्रत्येक नागरिक को मतदान की प्रक्रिया में शामिल होकर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभानी चाहिए। इस कार्य में विशेषकर महिलाओं को अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। ये बातें शनिवार को डंडारी में मतदाता जागरुकता अभियान को गति देने को लेकर आयोजित बैठक में एमआरपी सविता कुमारी ने कहीं। महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि मतदान के दिन बूथ पर जाकर पहले मतदान कर आएं और वहां से लौटकर घर आने पर ही जलपान करें। उन्होंने जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए महिलाओं को बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। साथ ही, टीम गठित कर मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदान के प्रति जागरुक करने का भी निर्णय लिया गया। इस दौरान ग्राम संगठन से जुड़ी महिलाओं ने पहले मतदान फिर जलपान का संकल्प भी लिया। साथ ही, आसपास के गांवों में इसका प्रचार प्रसार जोर-शोर से चलाने का भी संकल्प लिया। मौके पर वैष्णो एवं कन्हैया ग्राम संगठन की महिलाओं के साथ-साथ एसी तुलसी कुमारी, सीसी कंचन, सीएम सुनीता सेमपुल आदि थीं।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें