अस्पताल परिसर में गंदगी देख बिफरे डीएम, कर्मियों को लगाई फटकार

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

डीएम ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, गायब थे डॉक्टर व कर्मीस्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वह अस्पताल में गंदगी देख बिफर पड़े। पीएचएसी के कमरे व परिसर में कचरे का ढेर देख...

अस्पताल परिसर में गंदगी देख बिफरे डीएम, कर्मियों को लगाई फटकार

वीरपुर, निज संवाददाता। जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने गुरुवार को वीरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वह अस्पताल में गंदगी देख बिफर पड़े। पीएचएसी के कमरे व परिसर में कचरे का ढेर देख उपस्थित कर्मियों को फटकार लगाई। उन्होंने अस्पताल में नियमित सफाई करने व कचरे व गंदगी को हटाने के निर्देश दिए। सामानों को सलीके से रखने की भी हिदायत दी। डीएम ने जब रोस्टर के अनुसार उपस्थिति की जांच की तो डॉक्टर व स्वास्थ्य कार्यकर्ता गायब पाए गए। वहां मरीज इलाज के लिए भटक रहे थे पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं थे। अस्पताल में एक-दो कर्मी ही मौजूद थे।

इस लापरवाही पर भी डीएम ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लोगों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी अस्पताल कर्मियों से पूछताछ की। दवा की उपलब्धता व वितरण का जायजा लिया। साथ ही, स्वास्थ्य योजनाओं व कई जरूरी अभिलेखों की भी जांच की। उन्होंने पीएचसी की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने को कहा। मौके पर मौजूद बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर को भी जरूरी निर्देश दिए। अस्पताल की विधि व्यवस्था से नाराज होकर लौटे डीएम की कार्रवाई की गाज गिरने की आशंका से अस्पताल के डॉक्टर व कर्मियों में हड़कम्प देखा गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।