
विशेष कैम्प का डीएम ने किया निरीक्षण
खोदावन्दपुर में कृषक आईडी बनाने के लिए विशेष कैम्प का डीएम श्रीकांत शास्त्री ने निरीक्षण किया। किसानों ने अपनी समस्याएं साझा कीं और डीएम ने अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। यह अभियान 6 जनवरी से शुरू हुआ था और अब अंतिम दिन पर किसानों ने पंजीकरण कराया। इससे उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि और अन्य योजनाओं का लाभ मिलेगा।
खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। कृषक आईडी बनाने के लिए खोदावंदपुर में लगाये गए विशेष कैम्प का डीएम श्रीकांत शास्त्री ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने वहां मौजूद अघिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। प्रखंड क्षेत्र के फफौत तथा बरियारपुर पश्चिमी पंचायत भवन पर लगे इस विशेष शिविर में मौजूद किसानों ने अपनी समस्याओं से डीएम को अवगत कराया। किसानों की समस्या के समाधान के लिए डीएम द्वारा संबंधित अधिकारी को उचित दिशा-निर्देश दिया गया। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे फार्मर आईडी निर्माण अभियान का आज अंतिम दिन था।
इस अवसर पर खोदावंदपुर प्रखंड के सभी पंचायतों के पंचायत भवन पर विशेष शिविर लगाकर किसानों का फार्मर आईडी बनाया गया।सीओ प्रीति कुमारी ने बताया कि यह अभियान छह जनवरी से प्रारंभ हुआ था, जिसे किसानों की सुविधा को देखते हुए बढ़ाकर 10 जनवरी 2026 तक किया गया। आज अंतिम तिथि होने के कारण बड़ी संख्या में किसान पंचायत भवन पहुंचकर पंजीकरण कराए। उन्होंने बताया कि फार्मर आईडी बन जाने के बाद किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की राशि सीधे बैंक खाते में प्राप्त होगी। कृषि विभाग की सभी योजनाओं का लाभ सुगमता से मिलेगा। किसानों की जमाबंदी का शुद्धिकरण किया जा सकेगा। भविष्य में मिलने वाली सब्सिडी, बीमा एवं अन्य सरकारी सहायता में पारदर्शिता आएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




