
डीएम ने किया मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण
मंझौल के अनुमंडलीय अस्पताल में शनिवार को डीएम श्रीकांत शास्त्री ने अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं की जांच की और चिकित्सकों की सूची लगाने की नाराजगी जाहिर की। अस्पताल प्रबंधक को बेहतर प्रबंधन और दवा वितरण काउंटर के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
मंझौल, एक संवाददाता। अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल में शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब खोदावंदपुर से लौटने के क्रम में अचानक डीएम की गाड़ी अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में आ पहुंची। डीएम श्रीकांत शास्त्री ने लगभग 1:45 बजे मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण शुरू किया। निरीक्षण के क्रम में ओपीडी, दवा काउंटर, इमरजेंसी, प्रसव, अल्ट्रासाउंड, जांच घर समेत सभी वार्डों में जाकर वहां की व्यवस्था को जाना तथा देखा। संपूर्ण अस्पताल के निरीक्षण के क्रम में मौके पर उपस्थित अस्पताल प्रबंधक गौरी शंकर से अस्पताल में प्रसव या अन्य रोगों के लिए इलाज करवाने नहीं आने वाले मरीजों एवं दवा की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली।
डीएम के पहुंचने के पहले अपराह्न 1:30 बजे रजिस्ट्रेशन बंद हो चुका था। अस्पताल में चिकित्सकों की सूची नहीं लगी होने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। इसके बाद उन्होंने प्रबंधक को जल्द से जल्द अस्पताल में चिकित्सकों की सूची, भोजन के रोस्टर को लगाने आदि आवश्यक निर्देश दिया। डीएम ने अस्पताल के प्रबंधक एवं प्रभारी को प्रबंध को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया। मौके पर मौजूद एसडीओ मंझौल ने अस्पताल प्रबंधक को गर्मी के आगमन से पहले ही दवा वितरण काउंटर तथा निबंधन काउंटर के शेड की व्यवस्था करने की बात कही। मौके पर एसडीएम प्रमोद कुमार, प्रभारी चिकित्सक डा. अभिनव प्रियदर्शी आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




