ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायजिला माध्यमिक शिक्षक संघ ने विधान पार्षद को सौंपा छह सूत्री मांग पत्र

जिला माध्यमिक शिक्षक संघ ने विधान पार्षद को सौंपा छह सूत्री मांग पत्र

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के शिष्टमंडल ने सोमवार को विधान पार्षद सह मुख्य सचेतक रजनीश कुमार के आवास पर छह सूत्री मांग पत्र सौंपा। नेतृत्व कर रहे...

जिला माध्यमिक शिक्षक संघ ने विधान पार्षद को सौंपा छह सूत्री मांग पत्र
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायWed, 11 Mar 2020 07:42 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के शिष्टमंडल ने सोमवार को विधान पार्षद सह मुख्य सचेतक रजनीश कुमार के आवास पर छह सूत्री मांग पत्र सौंपा। नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष उमानंद चौधरी ने मांग पत्र देने के बाद 25 फरवरी से बेमियादी हड़ताल, तालाबंदी, मूल्यांकन बहिष्कार व धरना कार्यक्रम के आंदोलन को और धारदार बनाने के लिए उनसे समर्थन मांगा। उन्होंने छह सूत्री मांगों को ले बिंदुवार विमर्श किया। साथ ही कलेक्ट्रेट के समीप चल रहे शांतिपूर्ण धरना कार्यक्रम में हड़ताली शिक्षकों को उनका संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए उनमें शामिल होने का आग्रह किया। विधान पार्षद ने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाएंगे। ताकि शिक्षा व शिक्षक हित में जल्द ही हड़ताल तोड़वाया जा सके।जिलाध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष भगीरथ प्रसाद चौधरी, डॉ. सुदर्शन कुमार, अरविंद कुमार सिंह, श्यामनंदन सिंह, राहुल कुमार आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें