ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायजरूरतमंदों के बीच खाद्यान्न सामग्री का किया वितरण

जरूरतमंदों के बीच खाद्यान्न सामग्री का किया वितरण

लॉकडाउन में लोगों की उत्पन्न समस्या के बीच जरूरतमंदों की मदद के लिए कई संगठन आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में आरएसएस की ओर से जिले के विभिन्न इलाके में लोगों के बीच खाद्यान्न का वितरण किया गया। बीहट ...

जरूरतमंदों के बीच खाद्यान्न सामग्री का किया वितरण
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायTue, 31 Mar 2020 06:31 PM
ऐप पर पढ़ें

लॉकडाउन में लोगों की उत्पन्न समस्या के बीच जरूरतमंदों की मदद के लिए कई संगठन आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में आरएसएस की ओर से जिले के विभिन्न इलाके में लोगों के बीच खाद्यान्न का वितरण किया गया। बीहट नगर परिषद के लगभग 15 वार्ड में चावल, दाल व आटा का वितरण आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों के बीच किया। वहीं नावकोठी में ललन गुप्ता के द्वारा राशन का वितरण हुआ है। बेगूसराय नगर के जीडी कॉलेज के पीछे रमेश राम के द्वारा सामग्री का वितरण हुआ है। बरौनी के अमरपुर में भी राशन सामग्री का वितरण हुआ है। वहीं मंसूरचक में राममूर्ति के द्वारा चावल, दाल, आटा व नमक का वितरण हुआ है। वितरण कार्य में भाजपा के वरिष्ठ नेता राम लखन सिंह की अहम भूमिका रही। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क प्रमुख ब्रजेश कुमार ने कहा कि जिले में कोई भूखा नहीं रहे, इस ख्याल से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने जिले में इस जिम्मेवारी को उठाया है। आगे भी कोरोना से बचाव के लिए सारे कार्यकर्ता रात दिन कार्य करते रहेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें