प्रधान शिक्षक व ग्रामीणों का विवाद सुलझाया
Feb 28, 2026 07:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
वीरपुर के गेनहरपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय खरमौली बिचला टोल में प्रधान शिक्षक और ग्रामीणों के बीच का विवाद समाप्त हो गया। बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर ने शिक्षकों और ग्रामीणों से बातचीत करके मामला सुलझाया। ग्रामीणों ने प्रधान शिक्षक पर मनमानी का आरोप लगाते हुए स्कूल में तालाबंदी कर दी थी।

वीरपुर। गेनहरपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय खरमौली बिचला टोल में पिछले दो दिनों से प्रधान शिक्षक व कुछ ग्रामीणों के बीच का विवाद शनिवार को समाप्त हो गया। बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर ने स्कूल पहुंच कर शिक्षकों व ग्रामीणों से बात की और दोनों पक्षो को समझा-बुझा कर मामला शांत कराया। विद्यालय के प्रधान शिक्षक पर मनमानी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों के एक समूह ने स्कूल में तालाबंदी कर दी थी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



