ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायरालोजपा की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा

रालोजपा की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा

नावकोठी। राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी की बैठक नावकोठी में प्रखंड अध्यक्ष गणेश पोद्दार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन विस्तार एवं जनहित मुद्दे पर चर्चा हुई। नरेश पासवान को प्रदेश सचिव, राखी देवी...

रालोजपा की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायFri, 28 Jan 2022 04:40 PM
ऐप पर पढ़ें

नावकोठी। राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी की बैठक नावकोठी में प्रखंड अध्यक्ष गणेश पोद्दार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन विस्तार एवं जनहित मुद्दे पर चर्चा हुई। नरेश पासवान को प्रदेश सचिव, राखी देवी को महासचिव तथा निशा कुमारी को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया। प्रखंड अध्यक्ष गणेश कुमार पोद्दार व युवा लोजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम कुमार ने कहा कि इनके नेतृत्व में संगठन मजबूत होगा। जनाधार बढ़ेगा तथा संगठन का विस्तार होगा। प्रदेश सचिव नरेश पासवान, इन्द्रचन्द्र पासवान, हलखोरी पासवान ने कहा कि लोजपा धरातल पर कार्य करने वाली पार्टी है। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही संगठन का विस्तार संभव है। इसलिए कार्यकर्ताओं से पार्टी हित में एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। बैठक में सुमन देवी, सज्जन देवी, महेंद्र पासवान, सुरेन्द्र साह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें