Begusarai News: नाला जाम, सड़क पर बह रहा गंदा पानी
हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Begusarai News: मंझौल के चेरियाबरियारपुर प्रखंड कार्यालय के सामने वार्ड नंबर 9 में सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। इससे आम लोगों, स्कूल जाने वाले बच्चों और नदी घाट पर जाने वालों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि पुलिया के नाला को साफ करने से यह समस्या हल हो सकती है।

Begusarai News: मंझौल। चेरियाबरियारपुर प्रखंड कार्यालय के सामने वार्ड नंबर 9 में सड़क पर नाली का गंदा पानी बहने से लोगों को परेशानी हो रही है। आम लोगों, स्कूल जाने वाले बच्चों एवं चेरिया की तरफ नदी घाट पर जाने वाले लोगों को गंदा पानी होकर गुजरना पड़ रहा है। पुलिया जाम रहने के कारण गंदा पानी सड़क पर ओवरफ्लो होकर बहता रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिया के नाला को साफ कर देने से सड़क पर गंदा पानी बहना बंद हो जाएगा।


