वर्षों से बारो बाजार की सड़क पर बह रहा गंदा पानी

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

गढ़हरा से बारो बाजार जाने वाली मुख्य सड़क पर अर्द्धनिर्मित नाला का गंदा पानी बह रहा है, जिससे राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के बीच मामला लटका हुआ है और समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। पूर्व मुखिया समेत कई लोगों ने शिकायत की, लेकिन दो दशकों से कोई कार्रवाई नहीं हुई।

वर्षों से बारो बाजार की सड़क पर बह रहा गंदा पानी

गढ़हरा(बरौनी)। गढ़हरा से बारो बाजार जाने वाली मुख्य सड़क पर अर्द्धनिर्मित नाला का गंदा पानी सड़क पर ही बहने से राहगीर परेशान हैं। वर्षों से यह मामला तेघड़ा प्रखंड के प्रशासनिक अधिकारी और बरौनी नगर परिषद के बीच फंसा पड़ा है। गंदा पानी के निकासी स्थल का चयन आज तक नहीं होने से समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है जबकि बारो में आधे दर्जन गैरमजरुआ जमीन और गड्ढा है। पूर्व मुखिया मो. जफर आलम समेत अन्य लोगों ने इस संबंध में विभाग को कई बार लिखित शिकायत की लेकिन करीब दो दशक से इस मामले का निष्पादन करने में प्रशासन विफल साबित हो रहा है।

इसका खामियाजा बाजार के लोगों और राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।