ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायबेगूसराय में खुले दिनकर विश्वविद्यालय: राकेश सिन्हा

बेगूसराय में खुले दिनकर विश्वविद्यालय: राकेश सिन्हा

राज्यसभा सांसद ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र विश्वविद्यालय के लिए चलाया जा रहा है अभियान बेगूसराय। हमारे प्रतिनिधि जिले में दिनकर विश्वविद्यालय...

बेगूसराय में खुले दिनकर विश्वविद्यालय: राकेश सिन्हा
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायWed, 23 Sep 2020 06:32 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सोशल मीडिया पर चलाये जा रहे अभियान का असर दिखने लगा है। राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने बेगूसराय में रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा है। सांसद ने कहा कि इस पहल से ना सिर्फ दिनकर जी को श्रद्धांजलि होगी बल्कि शिक्षा से जुड़े लोगों का सम्मान व अभिनंदन होगा। पत्र में कहा है कि दिनकर की कृति ने मूल्यपरक साहित्य व मूल्य आधारित सार्वजनिक जीवन दोनों को स्थापित करने का काम किया है। उनकी जन्मस्थली बेगूसराय के सिमरिया में है। बेगूसराय शिक्षा की दृष्टि से तो आगे हैं लेकिन, शिक्षण संस्थाओं की दृष्टि से पीछे है। यहां और इसके आसपास के जिले में प्रतिभाओं को भौगोलिक व अन्य कठिनाइयों को लांघ कर उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाना पड़ता है। हजारों छात्र-छात्राओं को अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें