Begusarai News: बेगूसराय में पेपरलेस रजिस्ट्री का हुआ आगाज, हार्ड कॉपी जमा करने की अनिवार्यता खत्म
Begusarai News: पहले दिन बेगूसराय निबंधन कार्यालय में 25 पुरानी व ऑनलाइन व्यवस्था के तहत एक रजिस्ट्री... मोबाइल पर सत्यापन के बाद होगा डिजिटल हस्ताक्षर फोटो नंबर: 16, बेगूसराय अवर निबंधन कार्यालय में सोमवार को

Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले के सभी निबंधन कार्यालयों में सोमवार से पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था की शुरुआत हो गई। इसके साथ ही जमीन व अन्य दस्तावेजों के निबंधन की पूरी प्रक्रिया डिजिटल हो गई है। पहले जहां दस्तावेजों का विवरण ऑनलाइन दर्ज होने के बावजूद पक्षकारों को हार्ड कॉपी जमा करनी पड़ती थी। वहीं अब दस्तावेजों का पूरा ब्यौरा ऑनलाइन ही अपलोड किया जाएगा। इससे न केवल निबंधन प्रक्रिया सरल होगी, बल्कि कागजी कार्रवाई और समय की भी बचत होगी। नई व्यवस्था के तहत दस्तावेज लेखक को सर्विस प्रोवाइडर के रूप में मान्यता देकर प्रणाली से जोड़ दिया गया है। उन्हें विभाग की ओर से यूजर आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराया गया है। भविष्य में यही सर्विस प्रोवाइडर ई-स्टांप की बिक्री भी कर सकेंगे। इससे निबंधन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संचालित होगी।
डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा
बेगूसराय अवर निबंधक पंकज कुमार झा ने बताया कि अब पक्षकारों को निबंधन के लिए कागजातों की हार्ड कॉपी लेकर कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी। सभी दस्तावेज ऑनलाइन जमा होंगे और उनका डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी पूरी तरह डिजिटल होंगे। इसके लिए क्रेता एवं विक्रेता के आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी अथवा सत्यापन संदेश भेजा जाएगा। सत्यापन पूरा होने के बाद ही डिजिटल हस्ताक्षर की प्रक्रिया पूरी होगी। दस्तावेजों के सुरक्षित संरक्षण, पारदर्शिता और त्वरित सेवा सुनिश्चित होगी उन्होंने बताया कि रजिस्ट्री पूरी होने के बाद दस्तावेज की डिजिटल कॉपी (डीड) सीधे क्रेता और विक्रेता के मोबाइल पर उपलब्ध करा दी जाएगी। हालांकि जिन लोगों को कागज की प्रति की आवश्यकता होगी, उनकी सुविधा के लिए बेगूसराय निबंधन कार्यालय में रंगीन प्रिंटर की व्यवस्था भी की गई है। ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रमाणित प्रिंट उपलब्ध कराया जा सके। निबंधन विभाग के अनुसार पेपरलेस व्यवस्था लागू होने से दस्तावेजों के सुरक्षित संरक्षण, पारदर्शिता और त्वरित सेवा सुनिश्चित होगी। डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध रहने से दस्तावेजों के गुम होने या क्षतिग्रस्त होने की आशंका भी समाप्त हो जाएगी। साथ ही फर्जीवाड़े पर भी प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद है।
पहले दिन पेपरलेस कामकाज की स्थिति
बेगूसराय निबंधन कार्यालय में सामान्य दिनों में प्रतिदिन औसतन 50 से 60 रजिस्ट्रियां होती हैं। नई व्यवस्था लागू होने के पहले दिन सोमवार को 25 पुराने मामलों की रजिस्ट्री तथा नई प्रणाली के तहत पहली एक ऑनलाइन पेपरलेस रजिस्ट्री संपन्न हुई। इसके साथ ही जिले में पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस निबंधन व्यवस्था का औपचारिक आगाज हो गया। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती दिनों में लोगों को नई व्यवस्था की जानकारी देने और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जैसे-जैसे लोग इस प्रणाली से परिचित होंगे, निबंधन की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक हो जाएगी। आने वाले दिनों में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था से आम लोगों को कार्यालयों के कम चक्कर लगाने पड़ेंगे और निबंधन प्रणाली पूरी तरह डिजिटल, सुरक्षित एवं आधुनिक बन सकेगी।
पेपरलेस कामकाज के बारे में लोगों ने जताई अनभिज्ञता
तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। जमीन रजिस्ट्री पेपर लेस होने से सोमवार को बहुत कम लोग निबंधन कार्यालय पहुंचे। निबंधन करवाने पहुंचे लोगों ने बताया कि पेपर लेस काम के बारे में पता नहीं है। इससे कार्यों में लोग दिलचस्पी नहीं ले रहे है। कार्यालय खाली खाली लग रहा था। कर्मियों ने बताया कि इस कार्य से जमीन खरीद बिक्री का काम आसान हो गया है। लेकिन अभी समय लगेगा। धीरे धीरे इसमें तेजी आएगी। रजिस्ट्री कार्य में लगे कातिब ने बताया कि सरकार के इस निर्णय से कई तरह की गड़बड़ी होगी। भू माफिया लोगों के साथ धोखाधड़ी करेंगे। मुंशी विभिन्न पेपरों को देखकर खाता खेसरा आदि समझ कर पेपर बनाते थे। लेकिन अब थोड़ा मुश्किल होगा। इन सब के बीच सोमवार को मात्र पांच लोगों ने निबंधन करवाया। कई लोग ऊहापोह में दिख रहे थे। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने बताया कि कंप्यूटर के बारे में उन्हें पता नहीं। अगर खाता खेसरा गलत चढ़ गया तो मुश्किल होगी।
पेपरलेस निबंधन के 14 दिन बाद भी बखरी में एक भी रजिस्ट्री नहीं
बखरी, निज संवाददाता। अवर निबंधन办公室 में पेपरलेस निबंधन प्रक्रिया शुरू हुए 14 दिन बीत गए। लेकिन अब तक एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई है। तीन अगस्त से लागू नई व्यवस्था के बाद से कातिबों की हड़ताल के कारण निबंधन प्रक्रिया पूरी तरह प्रभावित है। सोमवार तक कार्यालय में एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई, वहीं मंगलवार के लिए भी कोई अपॉइंटमेंट नहीं लिया गया है। कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को चार लोग नई निबंधन प्रक्रिया की जानकारी लेने के लिए कार्यालय पहुंचे थे। हालांकि, किसी का निबंधन नहीं हो सका। नई व्यवस्था को लेकर कातिबों के विरोध और हड़ताल के कारण आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
बलिया में पेपरलेस रजिस्ट्री के पहले दिन एक व्यक्ति ने किया आवेदन
बलिया, एक संवाददाता। पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था लागू होने के बाद सोमवार को बलिया निबंधन कार्यालय में पेपरलेस रजिस्ट्री के लिए पहले दिन एक व्यक्ति ने आवेदन किया। निबंधन कार्यालय की निबंधक श्रीमती सत्या राय ने बताया कि सोमवार को एक व्यक्ति द्वारा रजिस्ट्री को लेकर आवेदन किया गया है। उन्होंने बताया कि पेपरलेस रजिस्ट्री की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक रहना जरूरी है। आधार से मोबाइल नंबर लिंक रहने पर रजिस्ट्री की प्रक्रिया के दौरान ओटीपी प्राप्त करने में सुविधा होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि पेपरलेस रजिस्ट्री को लेकर किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही निबंधन कराएं। निबंधक ने बताया कि नई व्यवस्था का उद्देश्य रजिस्ट्री प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है। रिपोर्टर:प्रवीण कुमार


