Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsDIG Ashish Bharti Reviews Crime Management and Case Resolution in Begusarai and Khagaria
शहर से लेकर जिले के सभी प्रमुख इंट्री व एक्जिट प्वाइंट्स पर चलेगा रोको टोको अभियान

शहर से लेकर जिले के सभी प्रमुख इंट्री व एक्जिट प्वाइंट्स पर चलेगा रोको टोको अभियान

संक्षेप:

पुलिस उप-महानिरीक्षक, बेगूसराय क्षेत्र कार्यालय में डीआईजी ने बेगूसराय व खगड़िया एसपी के साथ की समीक्षा बैठक

Nov 26, 2025 07:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। पुलिस उप-महानिरीक्षक, बेगूसराय क्षेत्र कार्यालय में मंगलवार को बेगूसराय एवं खगड़िया के दोनों पुलिस अधीक्षक के साथ लंबित कांडों के निपटान, अपराधियों की गिरफ्तारी, विधि-व्यवस्था इत्यादि से संबंधित समीक्षा बैठक की गयी। डीआईजी आशीष भारती ने लंबित कांडों को अभियान चलाकर शीघ्र निष्पादन कराने, वरीय अधिकारी थाना पर लंबित कांडो का प्रतिदिन समीक्षा कर लंबित कारवाई पूर्ण करते हुए कांडों का निष्पादन कराने, 109 बीएनएस (307 आईपीसी) के कांडों में सत्यापित हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाने, अपराधियों की अपराध जनित संपत्ति का पता लगा कर जब्ती करने हेतु अविलंब प्रस्ताव भेजने व जप्ती सुनिश्चित करने, पुलिस गश्ती को चुस्त-दुरुस्त बनाने अधिनस्थों पर निरंतर निगरानी रखने के अलावा आम नागरिकों से सद्व्यवहार करने के लिए व अपराधियों के विरुद्ध सख्ती करने हेतु कर्तव्य पर प्रशिक्षित करते रहने का आदेश दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डीआईजी ने स्थानीय अधिकारी के पास प्रभार के लिए लंबित कांडों का प्रभार शीघ्र ग्रहण कराते हुए थाना में पदस्थापित अधिकारी को प्रभार सौंपने, गिरफ्तारी के लिए वांछित अभियुक्तों का न्यायालय से वारंट, इश्तेहार, कुर्की प्राप्त करने के लिए अभियोजना समर्पित कर वारंट, इश्तेहार, कुर्की प्राप्त कर निष्पादन कराना सुनिश्चित करने, जिले तथा शहरों के प्रमुख एंट्री, एक्जिट पॉइंट्स एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग एवं रोको टोको अभियान चलाना सुनिश्चित करने व वरीय पदाधिकारी निरंतर विभिन्न थानों, कार्यालयों का निरीक्षण करने तथा आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने को कहा गया है।