विश्व मधुमेह दिवस पर नावकोठी पीएचसी में लगा शिविर

विश्व मधुमेह दिवस पर नावकोठी पीएचसी में लगा शिविर

संक्षेप:

विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर नावकोठी के पीएचसी और सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. राजीव रंजन चौधरी ने इसका उद्घाटन किया और मधुमेह के प्रति जागरूकता बढ़ाने का उद्देश्य बताया। यह अभियान 21 नवंबर तक जारी रहेगा, जिसमें लोग अपने मधुमेह स्तर की जांच करवा सकते हैं।

Nov 15, 2025 07:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

नावकोठी, निज संवाददाता। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर प्रखंड के पीएचसी नावकोठी सहित सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव रंजन चौधरी ने किया।डॉ. चौधरी ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों सहित आम लोगों में मधुमेह और अन्य गैर-संचारी रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि मधुमेह आज के समय में तेज़ी से फैलने वाली समस्या बन चुकी है। इससे ग्रसित लोगों का स्वास्थ्य धीरे-धीरे कमजोर होता जाता है, थकान, कमजोरी और आलस्य महसूस होता है तथा मन किसी कार्य में लगाने में कठिनाई होती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि अनियमित दिनचर्या और गलत खान-पान मधुमेह का प्रमुख कारण है। नियमित व्यायाम, संतुलित एवं नियंत्रित भोजन, चीनी और तले खाद्य पदार्थों से परहेज, तथा स्वस्थ दिनचर्या अपनाकर मधुमेह पर नियंत्रण पाया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह जागरूकता व जांच अभियान 21 नवंबर तक सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर जारी रहेगा ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपना मधुमेह स्तर जांच करवाया। स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को मधुमेह के लक्षण, बचाव के तरीके एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी।