श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भक्ति गीतों पर झूमते दिखे श्रद्धालु
फोटो नं.16, रामजानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में श्रीमद्भागवत कथा सुनने जुटी श्रद्धालुओं की भीड़।जुटी श्रद्धालुओं की भीड़। गढ़पुरा। रामजानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में श्रीमद्भागवत कथा से माहौल भक्तिमय है। 10...

गढ़पुरा। रामजानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में श्रीमद्भागवत कथा से माहौल भक्तिमय है। 10 अप्रैल से प्रारंभ हुई यह नौ दिवसीय कथा प्रतिदिन संध्या पांच बजे से श्रीधाम वृंदावन की कथावाचिका वैदेही शरण के सान्निध्य में चल रही है। कथास्थल पर श्रद्धालु ध्यान, श्रद्धा और उत्साह के साथ कथा श्रवण कर रहे हैं। कथा के चौथे दिन हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। वैदेही शरण ने कृष्ण बाल लीलाओं, प्रेम रस और भक्ति की महिमा का वर्णन किया तो पूरा पंडाल श्रीकृष्ण नाम के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु न केवल कथा में रम गए बल्कि भाव विभोर होकर भजन व कीर्तन में झूमते दिखे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


