Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsDevotees Celebrate Shivling Installation and Rudra Mahayagya in Bhagwanpur
शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा को ले नगर भ्रमण
भगवानपुर में शिवलिंग की स्थापना और रुद्र महायज्ञ के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण किया। वे मेहदौली, भगवानपुर और प्रखंड मुख्यालय का दौरा करते हुए मंदिर लौटे। हर हर महादेव के जयकारों से वातावरण...
Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSun, 16 Feb 2025 07:52 PM

भगवानपुर। भगवानपुर शिव मंदिर में शिवलिंग की स्थापना और रुद्र महायज्ञ को लेकर चौथे दिन रविवार को श्रद्धालुओं द्वारा नगर भ्रमण किया गया। श्रद्धालु मंदिर परिसर से मेहदौली, भगवानपुर सहित प्रखंड मुख्यालय,ब्रह्म स्थान भगवानपुर का भ्रमण करते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंचे। हर हर महादेव के जय घोष से वातावरण गुंजायमान रहा। थानाध्यक्ष चंदन कुमार पुलिस बल के साथ चल रहे थे। सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के बाद पूर्णाहुति व भंडारा का आयोजन होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।