
भजन संध्या में भक्ति गीतों पर झूमते रहे दर्शक
नावकोठी बाजार के शिवमंदिर प्रांगण में चार दिवसीय गणपति पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। भजन संध्या में लोकगायक सुशील भारती ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। दर्शकों ने देर रात तक भजनों पर झूमते...
नावकोठी, निज संवाददाता। घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो, रिद्धि, सिद्धि ले के गणराजा मेरे घर में पधारो, आ जाओ गजानन कीर्तन में अब रात गुजरने वाली है, जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा माता जाकी पार्वती पिता महादेवा, देवा हो देवा गणपति देवा...आदि भजनों से पूरा पूजा पंडाल गूंजता रहा। मौका था नावकोठी बाजार शिवमंदिर प्रांगण में आयोजित चार दिवसीय गणपति पूजनोत्सव में भजन संध्या का। लोकगायक सुशील भारती तथा अन्य साथियों के द्वारा गणेश वंदना के साथ भजन संध्या कार्यक्रम की शुरुआत होते ही दर्शक झूमने लगे। देर रात तक चले इस भजन संध्या में भगवान गणेश के भक्तिगीत पर दर्शकों की ताली और झूमना जारी रहा।

बीच बीच में गणपति बप्पा मोरया की ध्वनि से पंडाल गूंज उठता। भजन सुन देर रात तक श्रोता झूमते रहे। इन्होंने गणेश जी के प्रादुर्भाव से लेकर इनके विवाह तक के प्रसंग का बड़े ही रोचक तरीके से वर्णन किया। इनके द्वारा प्रस्तुत भजन तथा कथा प्रसंग में श्रोता डुबकी लगाते रहे। भजन संध्या में आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रसाद लेने हेतु श्रद्धालुओं की हुजूम उमड़ी। कार्यकर्ताओं ने कई काउंटर लगाकर सभी श्रद्धालुओं तक प्रसाद पहुंचाया। प्रशासनिक अधिकारी भी चुस्त दुरूस्त दिखे। मौके पर बृजनंदन चौधरी, गोलू पोद्दार, सन्नी पोद्दार, आदर्श कुमार, आलोक कुमार, रौशन रजक, राजेश कुमार, नीतीश जायसवाल, योगेन्द्र चौधरी आदि सक्रिय थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


