Begusarai News: विश्व युवा कौशल दिवस पर बुद्धिजीवियों ने जाहिर की चिंता

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

Begusarai News: गढ़हरा में स्थानीय लोगों और रेलकर्मी परिवार के लिए बुद्धिजीवियों ने युवा कौशल केंद्र खोलने की मांग की। समाजसेवी राम अनुग्रह शर्मा ने कहा कि यह केंद्र विस्थापितों को रोजगार प्रदान करेगा। विश्व युवा कौशल दिवस 15 जुलाई को मनाया जाएगा, जिसका उद्देश्य युवाओं को कौशल से लैस करना है।

Begusarai News: विश्व युवा कौशल दिवस पर बुद्धिजीवियों ने जाहिर की चिंता

Begusarai News: गढ़हरा (बरौनी),एक संवाददाता। गढ़हरा में रेलवे की परती जमीन विशाल भूमि पर स्थानीय लोगों और रेलकर्मी परिवार के लिए बुद्धिजीवियों ने युवा कौशल केंद्र खोलने की मांग किया। बुधवार को आयोजित सभा में समाजसेवी राम अनुग्रह शर्मा ने कहा कि 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस मनाया जाता है। यहां रेलवे की परती जमीन पर सरकार से केंद्र खोलने की लगातार की जा रही है।स्थानीय लोगों की ली गई जमीन के एवज में विस्थापितों को रोज़गार प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम होगा।इससे हुनरमंद होकर लोग रोजगार में आगे बढ़ सकते हैं। श्री शर्मा ने कहा कि इस वैश्विक दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा नवंबर 2014 में की गई थी।

इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार, अच्छे कार्य और उद्यमिता के लिए आवश्यक तकनीकी, व्यावसायिक और डिजिटल कौशल से लैस करना है। इस वर्ष (2026) का वैश्विक विषय "साझा भविष्य के लिए कौशल" है, जो युवाओं को आधुनिक तकनीकी और हरित कौशल प्रदान करने पर केंद्रित है।मौके पर समाजसेवी मुक्तेश्वर प्रसाद वर्मा,लाल बहादुर महतो,कुमार विनीताभ, संजय सिंह,दानिश महबूब, शिवजी कुमार, फुलेना राय आदि ने विचार रखे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।