गढ़हरा में रेलवे माल गोदाम बनने से होगी सहूलियत
गढ़हरा के ठकुरीचक में रेलवे का माल गोदाम खोलने की मांग समाजसेवी लाल बहादुर महतो ने की है। उन्होंने कहा कि इससे रेलवे को लाभ होगा और श्रमिकों को उचित मजदूरी मिलेगी। ठकुरीचक में गोदाम बनने से माल ढुलाई में भी सुविधा होगी।

गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। रेलवे का माल गोदाम गढ़हरा के ठकुरीचक में खुलवाने की मांग समाजसेवी लाल बहादुर महतो ने रेल महाप्रबंधक से की है। जेडीयू के श्रमिक सह तकनीक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महतो ने कहा कि रेलवे को लाभ दिलाने व श्रमिकों को वाजिब मजदूरी और हक दिलवाने के लिए वे संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि ठकुरीचक के आसपास रेलवे के बड़े परती भूभाग पर माल गोदाम का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बरौनी जंक्शन से पश्चिम रोड ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा। इससे वहां वर्षों से संचालित अव्यस्थित माल गोदाम से आवागमन में परेशानी होगी।
यदि ठकुरीचक में माल गोदाम बन जाता है तो यह रेलवे के मेन लाइन रूट से सीधे जुड़ जाएगा। रेलवे यार्ड से मेंटेनेंस का भी लाभ मिलेगा। माल ढुलाई में रेलवे गुमटी भी बाधा नहीं बनेगी और सीधा बरौनी, बेगूसराय सहित पटना, समस्तीपुर, कटिहार के रास्ते माल ढुलाई कर भेजने में सहूलियत होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


