कार्य के दौरान सुपरवाईजर की बिगड़ी तबीयत, इलाज के लिए ले जाने के क्रम में मौत
लीड पेज 3:::::::::बरौनी औद्योगिक क्षेत्र के बीएक्सपी प्लांट साइट पर बतौर सुपरवाइजर कार्यरत था कर्मीट पर कार्यरत सुपरवाइजर की कार्य के दौरान तबीयत बिगड़ने तथा इलाज के लिए बेगूसराय ले जाने के क्रम में...

बीहट, निज संवाददाता। बरौनी औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत विस्तारीकरण परियोजना के तहत कार्य कर रहे आरबीएस के बीएक्सपी साइट पर कार्यरत पनसल्ला के सुपरवाइजर 50 वर्षीय शंभू कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ गयी। दूसरे सुपरवाइजर उसे बाइक से इलाज के लिए बेगूसराय ले जाने लगे। धत्ता मोड़ के समीप तबीयत और बिगड़ जाने पर उन्हें एक वाहन से निरामया अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उक्त सुपरवाइजर के शव को बरौनी रिफाइनरी के बापू पार्क के समीप रखकर परिजन व ग्रामीण मुआवजे की मांग करने लगे। मुआवजा की मांग को लेकर लोग रातभर प्रदर्शन करते रहे। बाद में मटिहानी विधायक नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह तथा बीटीएमयू प्रबंधन एवं आरबीएस कंपनी के अधिकारियों के बीच त्रिपक्षीय बातचीत हुई।
बातचीत में मुआवजा के तौर पर करीब 13 लाख रुपये देने की सहमति होने पर लोगों का आक्रोश ठंडा हुआ। इसके बाद रिफाइनरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेजा और तब जाकर गतिरोध समाप्त हुआ। तत्काल मृतक के परिजन को 50 हजार रुपये नकद सहायता राशि दी गई। छह लाख रुपए सोमवार को तथा शेष राशि 31 दिसबंर तक बैंक खाता के जरिये देने की बात कही गई है। बातचीत में बीटीएमयू के कार्यकारी अध्यक्ष रजनीश रंजन, अतिरिक्त महासचिव संजीव कुमार, अशोक कुमार, प्रशांत कुमार समेत अन्य ने भाग लिया। 24 घंटे के भीतर दो शव को लेकर मुआवजे के लिए लोगों के द्वारा प्रदर्शन करने की वजह अफरातफरी का माहौल बना रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


